Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सेवानिवृत्त कर्मचारी पेंशन नहीं मिलने से आक्रोशित, आंदोलन की चेतावनी्
    सिरमौर

    सेवानिवृत्त कर्मचारी पेंशन नहीं मिलने से आक्रोशित, आंदोलन की चेतावनी्

    By Himachal VartaJune 11, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):– हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नाहन की मासिक बैठक  आईएसबीटी नाहन में अध्यक्ष मोहन ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उपस्थित सभी सदस्यों ने हिमाचल सड़क परिवहन निगम और प्रदेश सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के प्रति दोनों का रवैया पूरी तरह से उदासीन है।

    बैठक में मौजूद सतीश चंद्र गर्ग, सुरेश कुमार, अमन कुमार, गीताराम, अमरीश कुमार, सोमदत्त, अशरफ अली, मोहम्मद इस्लाम, गोरखाराम, बृजभूषण, रामनाथ, गुमान सिंह, तारो देवी, मीना धवन, चांद बीबी, शशि बाला और राधा देवी ने बताया कि हर माह पेंशन समय पर नहीं मिलती। 10 जून बीत चुका है, लेकिन अभी तक मई माह की पेंशन नहीं मिली है, जिससे सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों में भारी आक्रोश है।

    बैठक में पेंशनर्स ने अपनी अन्य लंबित मांगों को भी दोहराया जिनमें 1 जनवरी 2026 से संशोधित पेंशन, 1 जनवरी 2016 से नया वेतनमान, वर्ष 2015 से लंबित बिलों का भुगतान, लंबित महंगाई भत्ता और पिछले ढाई साल से मेडिकल बिलों का निपटारा शामिल है।

    अध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर और महासचिव हर शरण शर्मा ने कहा कि यदि सरकार और निगम प्रबंधन ने देनदारियों को जल्द हल नहीं किया तो राज्य कार्यकारिणी के निर्देश पर आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने मेडिकल फिक्स्ड अलाउंस ₹1000 प्रति माह करने और सभी लंबित भुगतानों को एकमुश्त जारी करने की मांग भी दोहराई।

    न्यायालय के आदेशों की भी अनदेखी
    बैठक में इस बात पर विशेष नाराजगी जताई गई कि निगम प्रबंधन कोर्ट के आदेशों का भी पालन नहीं कर रहा है। पेंशनर्स ने साफ चेतावनी दी कि यदि यही स्थिति बनी रही तो जल्द ही उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.