Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 25
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जिला सिरमौर में राजस्व लोक अदालत का सफलतापूर्वक किया जा रहा आयोजन
    सिरमौर

    जिला सिरमौर में राजस्व लोक अदालत का सफलतापूर्वक किया जा रहा आयोजन

    By Himachal VartaJune 20, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राजस्व संबंधी शिकायतों तथा लंबित मामलों को व्यवस्थित संगठन के माध्यम से निवारण के लिए राजस्व लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने लोगों को और अधिक कुशल शासन का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य में राजस्व लोक अदालतों का आयोजन आरम्भ किया है।
    प्रदेश सरकार की नागरिक-केन्द्रित सेवा वितरण प्रणाली को प्रदर्शित करती राजस्व लोक अदालतों के परिणाम स्वरूप अक्तूबर, 2023 से मई, 2025 तक जिला सिरमौर की विभिन्न तहसील और उप तहसील में 21 हजार 081 राजस्व मामलों का निपटारा किया गया। जिला सिरमौर के विभिन्न तहसील व उप तहसीलों में आयोजित राजस्व लोक अदालतों में 23 हजार 767 राजस्व मामले प्राप्त हुए जिनमें से 21 हजार 081 मामलों का निपटारा किया जा चुका है।
    जिला मे राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से 15 हजार 823 इंतकाल मामले प्राप्त हुए है जिनमें  से 15 हजार 486 इंतकाल मामलों का निपटारा किया गया है। इसी प्रकार, राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से 1 हजार 491 तकसीम के मामले प्राप्त हुए  जिनमें से 803 तकसीम मामलों का निपटारा किया गया। इसके अतिरिक्त, निशानदेही के 5 हजार 540 मामले प्राप्त हुए जिनमे से 4 हजार 010 मामलों का निपटारा किया गया तथा 913 दुरुस्ती के मामले प्राप्त हुए जिनमें से 782 मामलों का निपटारा किया गया।
    जिला सिरमौर में राजस्व लोक अदालतो के सफल आयोजन के फलस्वरूप लोगों को उनके घर द्वार पर राजस्व सेवाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है और लंबित राजस्व मामलों का त्वरित निपटारा हो रहा है। जिला सिरमौर में प्रत्येक माह के अंतिम दो दिन राजस्व लोक अदालतों का आयोजन किया जाता है। राजस्व लोक अदालतों का आयोजन हर माह में तहसील व उप तहसील स्तर पर किया जा रहा है, जो राजस्व समस्याओं के निवारण में सफल साबित हो रहा है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.