Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पर्यावरण संरक्षण एवं योग से ही की जा सकती है स्वास्थ्य की रक्षा : डॉ. जसप्रीत कौर
    सिरमौर

    पर्यावरण संरक्षण एवं योग से ही की जा सकती है स्वास्थ्य की रक्षा : डॉ. जसप्रीत कौर

    By Himachal VartaJune 21, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- विभाग जिला सिरमौर के द्वारा उपमंडल सूरजपुर में उप मंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ० जसप्रीत कौर की देखरेख में आयोजित हरित योग संगम का आयोजन किया गया  जिसमे रोटरी क्लब पांवटा साहिब के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। आयुष विभाग ने पर्यावरण संरक्षण वातावरण की साफ सफाई एवं वृक्षारोपण करके लोगों को हरित योग कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया। डॉ० जसप्रीत कौर ने कहा की हरित योग का अर्थ है “ग्रीन योगा”, और यह 2025 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुरू की गई एक पहल है।इस बार भी 21 जून को ये दिन जोर शोर से मनाने की तैयारी है , जिसके लिए खास थीम भी रखी गई है।
    इस साल यानी 2025 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम है   योग फॉर वन अर्थ , वन हेल्थ यानी एक पृथ्वी , एक स्वास्थ्य के लिए योग , इस साल की थीम ये जाहिर करती है कि हमारी सेहत और धरती की सेहत एक-दूसरे से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा  की इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों को योग के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और उन्हें पर्यावरण के अनुकूल गतिविधियों में शामिल करना है। इस आयोजन में इस आयुष उप मंडल सूरजपुर तथा रोटरी क्लब पांवटा साहिब के द्वारा पौधारोपण के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय लोगों को आयुर्वेद एवं योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने , पर्यावरण संरक्षण के बारे में  तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में बढ़-कर कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। डॉ. जसप्रीत ने कहा कि जब तक हमारा पर्यावरण स्वस्थ एवं सुरक्षित नहीं रहेगा तब तक हम मानव जीवन के उच्चतम स्वास्थ्य की कल्पना नहीं कर सकते हैं।
    इसके लिए हमें ज्यादा से ज्यादा वातावरण में पेड़ पौधे लगाने चाहिए तथा जल तथा वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए जरूरी उपाय अपनाना चाहिए । उप मंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी ने हरित योग के इस आयोजन पर कहा कि योग और पर्यावरण एक-दूसरे से गहरे जुड़े हुए हैं। योग का अभ्यास न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को भी बढ़ावा देता है। योग, प्रकृति के साथ गहरे संबंध को प्रोत्साहित करता है, जिससे व्यक्ति पर्यावरण के प्रति अधिक संवेदनशील बनता है और पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित होता है। डॉ. जसप्रीत कौर ने कहा कि आयुष उपमंडल सूरजपुर के सभी आयुष स्वास्थ्य संस्थानों में 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां पूरी कर ली गई है।
    जिसमें आयुष विभाग के  चिकित्सकों , योग गाइडों तथा आयुष पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा 1 महीने पूर्व प्री योगा एक्टिविटी कार्यक्रम के तहत लोगों को योगाभ्यास करवाए गए हैं जिसमे कुल 11,776 लोगो को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए प्रशिक्षित करवाया गया है जिसमे 901 पुरुषों, 1838 महिलाएं को तथा  9037 बच्चों को आयुष विभाग के सौजन्य सहयोग सिखाया गया है तथा उन्होंने समाज के हर वर्ग से 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बढ़कर भाग लेने की अपील की है। हरित योग संगम के इस आयोजन पर रोटरी क्लब के रोटरी के अध्यक्ष महेश खुराना, वरिष्ठ आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रमोद पारिख, डॉ चेतना अग्रवाल ,डॉ पूजा चौधरी , डॉ. पंकज , रोटरी क्लब के पदाधिकारी निर्मल अत्री , सपना खुराना , आयुष विभाग के आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी खजान सिंह ,  उपेंद्र ठाकुर , मनोज शर्मा तथा शोएब अली उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.