Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जाली नम्बर प्लेट लगाकर चला रहां था ट्रक आरटीओ ने पकड़ा, पुलिस ने मामला दर्ज किया
    सिरमौर

    जाली नम्बर प्लेट लगाकर चला रहां था ट्रक आरटीओ ने पकड़ा, पुलिस ने मामला दर्ज किया

    By Himachal VartaJune 22, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- नाहन शहर में नेशनल हाईवे पर जुडडे के जोहड़ के नजदीक जाली नम्बर लगा कर चलाये जा रहे ट्रक को कब्जे में लिया गया है। यह कारवाई आरटीओ ने जाँच के दौरान की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि कि एक टिप-ट्रैलर (ट्रक) नम्बर HR58D-2042 को  चैक करने पर पाया गया कि इस टिप-ट्रैलर (ट्रक) में लगी नम्बर प्लेट नम्बर HR58D-2042 असल RC से Match नही कर रही है, सूचना पर पुलिस तुरन्त नवोदय स्कूल नाहन पहुंची  वहां पर RTO नाहन  ने उपरोक्त ट्रक को रोका हुआ था जिस ट्रक में बजरी लोड़ पाई गई ।
    RTO नाहन ने पुलिस को बताया कि ट्रक में लगी नम्बर प्लेट नम्बर HR58D-2042 इस ट्रक की नही है जो कि।सी अन्य गाड़ी की नम्बर प्लेट है, इसके अतिरिक्त उन्होने यह भी बतलाया कि इस ट्रक नम्बर HR58D-2042 में 05 अन्य नम्बर प्लेट अलग-2 नम्बरों क्रमशः HR58C-0266 = 01, HR58C-1508= 02, HR58C-7463= 02 की पाई गई है तथा ट्रक के किये गये चालान दिनांक 20-06-2025 की कार्बन Copy भी पुलिस को सौंपकर इस मामले में उचित कानूनी कार्यवाही करने को कहा ।

    एसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर ट्रक चालक उपरोक्त ने अपना नाम सुधीर कुमार पुत्र श्री सतपाल सिंह निवासी गांव अलीपुर कला, डाकघर लालूखेड़ी, तहसील सदर मुजफ्फर नगर, जिला मुजफ्फर नगर, उत्तर प्रदेश बतलाया । पुलिस ने जब ट्रक चालक से असल RC पेश करने को कहा तो चालक ने कहा कि इसके पास इस गाड़ी से सम्बन्धित कोई भी असल कागजात नही है केवल इस गाड़ी की RC की छायाप्रति है जिसे यह पेश कर सकता है। चालक द्वारा पेश की गई छायाप्रति RC को चैक करने पर इस ट्रक का नम्बर HR58C-1508 पाया गया, जिस पर नम्बर प्लेट नम्बर HR58D-2042 लगी हुई थी जो चालक द्वारा पेश की गई छायाप्रति RC का मिलान इस ट्रक की चैसी नम्बर व इंजन नम्बर से किया गया जो सही पाया गया । उपरोक्त टिप-ट्रैलर (ट्रक) में लगी नम्बर प्लेट नम्बर HR58D-2042 जाली लगी पाई गई ।

    एसपी ने बताया कि टिप-ट्रैलर (ट्रक) का असल नम्बर HR58C-1508 पाया गया जिससे प्रतीत होता हैं कि ट्रक मालिक ने अनुचित लाभ अर्जित करने के लिये उपरोक्त इस ट्रक में असल ट्रक नम्बर HR58C-1508 की जगह जानबूझकर जाली नम्बर प्लेट नम्बर HR58D-2042 लगाई हैं जिसकी पूरी जानकारी इसके चालक सुधीर कुमार को भी है ताकि जाली नम्बर प्लेट लगाकर सरकारी ऐजेंसी को धोखा दिया जा सके । उपरोक्त ट्रक को नियमानुसार कब्जा पुलिस में लिया गया है जो ट्रक मालिक द्वारा अपने ट्रक नम्बर HR58C-1508 में जाली नम्बर प्लेट नम्बर HR58D-2042 लगाकर धोखाधड़ी करना पाया गया है ।  जिस पर आरोपी के विरूद्ध पुलिस थाना नाहन में धारा 318(4),340(2) BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अन्वेषण जारी है ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.