Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    • रेणुकाजी झील में नहाने उतरा 21 वर्षीय युवक लापता, स्नानघाट पर मिले कपड़े और मोबाइल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»उपायुक्त ने बैंकों को जिला की सभी पंचायतों में जागरूकता शिविर लगाने के दिए निर्देश
    सिरमौर

    उपायुक्त ने बैंकों को जिला की सभी पंचायतों में जागरूकता शिविर लगाने के दिए निर्देश

    By Himachal VartaJune 26, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सिरमौर (यूको आरसेटी) की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं स्थानीय परामर्श समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए वार्षिक ऋण योजना 2024-25 के अंतर्गत मार्च 2025 को समाप्त तिमाही में हुई प्रगति की समीक्षा, शहरी आजीविका मिशन तथा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री जन धन योजना व प्रधानमंत्री जन सुरक्षा योजना, अनुसूचित जाति, जनजाति विकास निगम की मार्च, 2025 तक की समीक्षा की।
    उपायुक्त ने प्रधानमंत्री जन धन एवं प्रधानमंत्री जन सुरक्षा योजना अभियान के तहत 1 जुलाई से 30 सितम्बर, 2025 तक सभी बैंकों को जिला की सभी पंचायतों में जागरूकता शिविर लगाने के निर्देश दिए ताकि इन योजनाओं को गति प्रदान की जा सके।
    उन्होंने कहा कि सभी बैंक ऋण आबंटन के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध पूरा करें ताकि लोगों को स्वरोजगार के क्षेत्र में अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
    उन्होंने कहा कि सभी बैंक एटीएम व बैंक परिसर में भी सुरक्षा के व्यापक प्रबंध सुनिश्चित बनाए तथा सीसीटीवी कैमरों का बैकअप कम से कम 90 दिनों तक सुरक्षित रखें तथा इसके अतिरिक्त एनपीए को कम करने की दिशा में भी कार्य करें।
    अग्रणी जिला प्रबंधक सनोज कुमार ने बैठक का संचालन किया और यूको आरसेटी की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

    यूको आरसेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि यूको आरसेटी अपने प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत ब्यूटी पार्लर, मधुमक्खी पालन, जूट बैग,  फास्ट फूड, खिलौने निर्माण, पापड़, आचार बनाना, डेयरी फार्मिंग और वर्मी कम्पोस्ट बनाना, टेलरिंग, बैंक मित्र, वस्त्र चित्र कला उद्यमी, कृषि उद्यमी सहित विभिन्न ट्रेड़ों में निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि संस्थान में विभिन्न ट्रेडों में दिए जा रहे निशुल्क रोजगार सम्बन्धी प्रशिक्षण का लाभ युवा वर्ग को उठाना चाहिए।
    उन्होंने कहा कि संस्थान में लगने वाले सभी प्रशिक्षण शिविरों की समय पर पात्र युवाओं को जानकारी उपलब्ध करवाना सुनिश्चित बनाया जाये। उन्होंने कहा कि यह संस्थान स्वयं रोजगार के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ने के लिए अग्रणी एवं प्रशंसनीय रूप से कार्य कर रहा है। उन्होंने बैंको से सरकारी योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को उदारपूर्वक ऋण उपलब्ध करवाने का भी आग्रह किया।
    उन्होंने कहा कि जब भी आरसेटी द्वारा प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाता है तो सभी विभाग अपने विभाग की स्वरोजगार सम्बन्धी विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रशिक्षुओं को प्रदान करना सुनिश्चित बनायें।
    यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की निदेशक मंजीत ने बताया कि यूको आरसेटी द्वारा गत तीन माह के दौरान मार्च, 2025 तक 9 प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से 278 युवक-युवतियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।
    बैठक के दौरान आरसेटी द्वारा वार्षिक कार्य योजना रिपोर्ट भी जारी की गई।
    बैठक में आरबीआई शिमला से जिला विकास अधिकारी तरुण चौधरी, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड बिक्रमजीत सिंह, उप निदेशक कृषि राजकुमार, प्रधानाचार्य आईटीआई नाहन अशरफ अली, सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के अलावा विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि व गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.