नाहन। जिला सिरमौर प्राथमिक शिक्षा विभाग में तैनात 83 कनिष्ठ बुनियादी अध्यापकों को रेगुलर कर दिया गया है। जिसके बाद जिला सिरमौर में अध्यापक वर्ग ने काफी खुशी भी जताई है। जिला सिरमौर प्राथमिक शिक्षक संघ खंड नाहन के अध्यक्ष नरेंद्र मोहिल ने इन समस्त अध्यापकों व संघ की ओर से स्थानीय विधायक डॉ राजीव बिंदल का आभार व्यक्त किया है।
वही उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा के पद पर उमेश बहुगुणा के कार्यभार संभालने पर भी संघ की ओर से उन्हें बधाई दी गई है। नरेंद्र मोदी ने बताया कि अध्यापकों के नियमितीकरण का मामला काफी लंबे समय से अटका हुआ था।
संघ ने इनकी मांग को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल के माध्यम से सरकार तक पहुंचाया था उन्होंने कहा कि डॉ राजीव बिंदल न केवल विकास के पर्याय हैं बल्कि कर्मचारियों के भी हितेषी है।
Breakng
- जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
- जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
- प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
- एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
Tuesday, September 29
