नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सड़क बंद, जनता परेशान, भाजपा का विरोध तेज सिरमौर जिले में सागंना से सत्ताहन तक जाने वाला सड़क मार्ग पिछले दो वर्षों से भूस्खलन और स्लीप की वजह से बंद है। इस मार्ग पर स्थित गांवों के लोग, विशेषकर उपगांव सार के ग्रामीण, रोजमर्रा की आवश्यकताओं और बागवानी उत्पादों को दो किलोमीटर दूर सागंना तक पीठ पर ढोने को मजबूर हैं।
भाजपा के सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने बताया कि वह स्वयं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिल चुके हैं। मंत्री ने अधीक्षण अभियंता नाहन को बहाली के आदेश दिए थे, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हुआ रावत ने विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार पर भी तंज कसते हुए कहा कि वह जनता की समस्याएं सुनने के बजाय केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की निजी परेशानियों पर ध्यान देते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता केवल राजनीतिक दिखावे तक सीमित रावत ने कहा कि यदि आगामी 10 दिनों में सड़क मार्ग की बहाली नहीं होती, तो स्थानीय लोग कांग्रेस सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जनता अब और चुप नहीं बैठेगी और सरकार को उसकी जिम्मेदारी का अहसास करवाया जाएगा।
