Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»प्रदेश सरकार बनी हिटलर : मेलाराम शर्मा
    सिरमौर

    प्रदेश सरकार बनी हिटलर : मेलाराम शर्मा

    By Himachal VartaJuly 28, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने प्रदेश सरकार पर हिटलर की तरह काम करने का आरोप लगाया है । उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के सिराज विधानसभा क्षेत्र में इस सदी की सबसे बड़ी त्रासदी हुई और प्रदेश की सुक्खू सरकार लोगों को राहत पहुंचाने की बजाय वहां के लोगों पर झूठी एफआईआर दर्ज करने के हिटलरी काम कर रही है ।  उन्होंने कहा कि बादल फटने की त्रासदी से प्रभावित लोग सरकार से फौरी राहत की उम्मीद लगाए बैठी है परंतु सरकार के इशारे पर वहां की पुलिस राहत कार्यों में हाथ बंटाने की बजाय प्रभावित लोगों पर  एफ आई आर दर्ज करके उन्हें प्रताड़ित करने का काम कर रही है । उन्होंने कहा संकट की घड़ी में जहां एक और पूरा प्रदेश राज्य के कोने-कोने से राहत सामग्री और धनराशि भेज कर वहां के लोगों का दुख दर्द बांटने का काम कर रहे हैं वहीं यह हिटलरी सरकार बाढ़ प्रभावितों और पीड़ित लोगों पर झूठे मुकदमे दायर करवा कर उनके जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रही है। जिला प्रवक्ता ने इस बात पर भी हैरानी जताई कि भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश भर के 171 भाजपा मंडलों के माध्यम से सिराज के पीड़ित लोगों के लिए राहत सामग्री और धनराशि एकत्रित करके उनका दुख दर्द बांटने का काम कर रहे हैं परंतु दूसरी तरफ सुक्खू सरकार के बेलगाम मंत्री जगत सिंह नेगी उल्टा जयराम ठाकुर से ही भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उपलब्ध राहत राशि का हिसाब  मांग रहे हैं। उन्होंने जगत सिंह नेगी के उस बयान को शर्मसार कर देने वाला बयान करार देते हुए कहा कि कहां तो सरकार को जनता के सामने सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई राहत सामग्री और धनराशि का विवरण देना चाहिए परंतु दिवालिया हो चुकी सरकार के संम्बेदनहीन मंत्री अब उल्टा उन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उपलब्ध कराई गई धनराशि और राहत सामग्री का हिसाब मांग रहे हैं। प्रदेश के कोने-कोने से आम लोगों ने सिराज चुनाव क्षेत्र के प्रभावितों के लिए एकत्रित करके भेजी  धनराशि और राहत सामग्री का हिसाब मांगना सरकार के मंत्रियों की घटिया मानसिकता को उजागर करता है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से आग्रह किया कि वह अपनी सरकार के मंत्रियों की बेलगाम वाणी पर अंकुश लगाए वरना मंडी जिला के थुनाग में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के घेराव और जूत परेड  की घटना के  कारण लोगों का लोकतंत्र से विश्वास खत्म हो जाएगा और प्रदेश के अन्य मंत्रियों के साथ भी जगह-जगह ऐसी ही घटनाएं होगी और इसके लिए सरकार स्वयं जिम्मेदार होगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.