Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित, फूड सैंपलिंग तेज करने के दिए निर्देश
    सिरमौर

    उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित, फूड सैंपलिंग तेज करने के दिए निर्देश

    By Himachal VartaAugust 1, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आज जिला खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक उपायुक्त सभागार में आयोजित हुई।
    बैठक के दौरान उपायुक्त ने सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा को सभी कारोबार कर्ताओं जिसमें दुकानदार, होटल, मिड-डे-मिल, डिपुओं, आंगनबाड़ी केन्द्र, कैंटीन, शराब की दुकानों के लाइसेंस अथवा पंजीकरण करने, नाहन शहर में बाहरी राज्यों से आने वाले दूध ब्रेड व मिठाईयों के मासिक कानूनी सैंपल लेने के अलावा मोबाइल फूड टैस्टिंग वेन के माध्यम से जिला के हर क्षेत्र में सैंपल लेने व जागरुकता फैलाने के निर्देश दिए।
    उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग को सभी लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के आदेश दिए। उन्होंने हलवाइयों से पुराना तेल न उपयोग करने की अपील की।
    सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. अतुल कायस्थ ने बैठक का संचालन करते हुए बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत 5516 लाइसेंस व पंजीकरण किए। उन्होंने बताया कि मिलावटी समान बेचने वालों 32 खाद्य कारोबारियों को वित्त वर्ष 2024-25 से अब तक 5 लाख  50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन में लगभग 2500 सैंपल जाँचे गए तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा 375 फूड सैंपल लिए गए हैं।
    बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी अमिताभ जैन, उप अधीक्षक पुलिस रमा कान्त ठाकुर, उप निदेशक कृषि राजकुमार, उपनिदेशक उच्च शिक्षा हिमेन्द्र चंद बाली, उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा राजीव ठाकुर, प्रेसिडेंट रोटरी क्लब, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अधिवक्ता अमित अग्रवाल, खाद्य सुरक्षा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.