नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- कांग्रेस के युवा नेता जयदीप शर्मा ने हाल ही में मातर पंचायत के अगड़ीवाला गांव में आई प्राकृतिक आपदा के बाद प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका दुख-दर्द बांटा। इस आपदा में सात परिवारों के घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं। प्रशासन ने इन सभी बेघर हुए परिवारों को पिछले तीन दिनों से हरिपुर-खोल के एक स्कूल में अस्थायी रूप से ठहराया हुआ है। शर्मा ने मैहरा और हरिजन बस्ती का दौरा किया और प्रत्येक पीड़ित परिवार से व्यक्तिगत रूप से बात की। उन्होंने उनकी समस्याओं को ध्यान से सुना और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी इस मुश्किल घड़ी में आपके साथ है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आप सभी को दोबारा बसाया जाए और आपका जीवन फिर से पटरी पर लौटे। जयदीप शर्मा ने अपनी तरफ से प्रभावित परिवारों को फल और खाद्य सामग्री भी वितरित की। उन्होंने समाज के प्रतिष्ठित लोगों से भी अपील की कि वे आगे आएं और पीड़ितों की मदद करें। उन्होंने कहा, “ऐसे कठिन समय में दूसरों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है।”इस मौके पर नौशाद अली, मीना कुमारी, प्रवीण कुमार, निखिल सोडा, हर्ष मेहरा, योगेश और सतपाल ठाकुर सहित कई अन्य लोग भी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने जयदीप शर्मा की इस पहल की सराहना की और कहा कि यह संकट के समय में एक बड़ा सहारा है।
Breakng
- जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
- जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
- प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
- एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
Tuesday, September 29
