नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत अगड़ीवाला और नलका गांव के आपदा प्रभावित परिवार के सदस्य उपायुक्त सिरमौर से मिलने पहूँचे।
डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि उपायुक्त के एक साथ हुई भेंट में हमने अगड़ीवाला और नलका गांव में गत दिनों आई आपदा से हुऎ भारी नुकसान की विस्तृत जानकारी दी। डॉ. बिंदल ने कहा कि हमने उपायुक्त से आपदा में प्रभावित पीड़ित परिवार को 7 लाख रूपये की सरकारी सहायता देने क़ी पुरजोर मांग की है। इसके अलावा नियमों के अनुसार अन्य राहत, सहयोग और सहायता भी देने के लिए कहा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आपदा के कारण जिन परिवारों की जमीने चली गई, उन लोगों को सरकारी भूमि देने कि मांग भी हमने उपायुक्त से रखी ताकि गरीब परिवारों क़ी मदद हो सके।
मात्तर पंचायत के अगड़ीवाला और नलका गांव के 8 घर आपदा में हुए क्षतिग्रस्त
डॉ. बिंदल ने बताया कि गत दिनों मूसलाधार बारिश के कारण नाहन विधानसभा क्षेत्र के मातर पंचायत के अगड़ीवाला और नलका गांव में भारी तबाही हुई थी।
इस आपदा में गरीब परिवारों 8 घर पूरी तरह ध्वस्त हो गए और 13 परिवारों के घर गिरने की कगार पर पहुंच गए।
इन 8 घरों में एक घर नलका गांव का है और 7 घर अगड़ीवाला के हैं। अन्य 13 घर अगड़ीवाला की अनुसूचित बस्ती के हैं जो गिरने की कगार पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा लैंड स्लाइड के कारण आपदा के कारण 36 लोग बेघर हुए
राजीव बिंदल ने बताया कि लैंड स्लाइड के कारण 36 लोग घर छोड़कर हरिपुर खोल की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में रहने को मजबूर हो गए हैं। 3 गरीब परिवारों की लगभग सारी जमीन बह गई है।
प्रतिनिधि मण्डल में प्रभावित परिवारों के सदस्यों के अलावा भाजपा प्रदेश अनुसूचित मोर्चा संयोजक मनीष चौहान, भाजपा धारटी मण्डल अध्यक्ष संजय पुंडीर,भाजपा जिला महामंत्री तपेन्दर शर्मा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग, कमल शर्मा, मीमा राम, विद्या दत्त शर्मा, राजीव चौधरी आदि शामिल रहे।
Breakng
- उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
- जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
- एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
Friday, July 24
