Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»तीन दिवसीय राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला आरंभ उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने किया विधिवत शुभारंभ
    सिरमौर

    तीन दिवसीय राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला आरंभ उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने किया विधिवत शुभारंभ

    By Himachal VartaSeptember 5, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने सिरमौर जिला  के सराहां  में आज से आरंभ हो रहे तीन दिवसीय राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला का विधिवत शुभारंभ किया उन्होंने भगवान वामन देव  की विधिवत पूजा अर्चना करने के उपरांत वामन देव की पालकी को कंधा देते हुए मंदिर से खंड विकास कार्यालय, नए बस स्टैंड तक शोभा यात्रा निकाली। शोभायात्रा के दौरान पारंपरिक वाद्य दल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां के एनसीसी कैडेट , होमगार्ड बैंड, व हजारों की  संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। नगर के मध्य में स्थित तालाब में भगवान वामन देव की पालकी को नौका विहार करवाया गया।
    उपायुक्त ने राज्य स्तरीय मेले के शुभारंभ के दौरान उपस्थित लोगों को वामन द्वादशी मेले की बधाई देते हुए कहा कि सराहां का यह राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला सिरमौर जिला में आयोजित होने वाले विभिन्न मेलों में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। दशकों से सारा जनपद वामन द्वादशी मेले का आयोजन हर्षोल्लास के साथ करता आ रहा है।
    भगवान विष्णु के वामन अवतार के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाला यह ऐतिहासिक मेला अपने साथ समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास समेटे हुए है, जिसमें न केवल सराहां-पच्छाद  क्षेत्र के लोग भाग लेते हैं बल्कि सिरमौर के कोने-कोने से लोग इस मेले में पहुंचते हैं।
    उन्होंने कहा कि यह मेला देव परंपरा से जुडा होने के साथ-साथ आपसी मेलजोल ,खेल-कूद व सांस्कृतिक दृष्टि से भी विशेष महत्व रखता है।
    उन्होंने कहा कि सराहां अगले तीन दिनों तक खेलकूद, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से सराबोर  रहेगा। उन्होंने कहा कि यह मेला आर्थिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।  मेले के दौरान करोड़ों रुपए का व्यापार होता है इस मेले में लोग जमकर खरीदारी करते हैं।
    उपायुक्त ने तीन दिवसीय मेले के दौरान चलने वाली विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न विभागों, स्वयं सहायता समूह व स्थानीय लोगों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का शुभारंभ कर अवलोकन किया।
    उन्होंने कहा कि मेले के दौरान तीन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ नामी कलाकार अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियां देंगे।
    इस अवसर पर विधायक पच्छाद रीना कश्यप, एसडीएम एवं सदस्य सचिव मेला कमेटी डॉ. प्रियंका चंद्रा, तहसीलदार पच्छाद प्रवीण कुमार, पंचायत समिति अध्यक्ष सुरेंद्र नेहरू, प्रधान ग्राम पंचायत बाग पशोग राजेश्वरी शर्मा, जिला परिषद सदस्य नीलम शर्मा, कांग्रेस नेत्री दयाल प्यारी, रणधीर पंवार, व व्यापार मंडल सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.