Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»प्रधानमंत्री ने हिमाचल को राहत के दिए 1500 करोड़ के लिए जताया आभार – विनय गुप्ता।
    सिरमौर

    प्रधानमंत्री ने हिमाचल को राहत के दिए 1500 करोड़ के लिए जताया आभार – विनय गुप्ता।

    By Himachal VartaSeptember 10, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनय गुप्ता ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल प्रदेश की आपदा राहत के लिए 1500 करोड रुपए की राहत राशि प्रदान करने के लिए आभार जताया है । विनय गुप्ता ने कहा कि आज प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के आपदाग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करके यहां की तबाही को स्वयं अपनी आंखों से देखा और प्रदेश के बाढ़ प्रभावित लोगों के दर्द को दिल में उतारकर तुरंत 1500 करोड रुपए की राहत राशि देने का ऐलान किया । उन्होंने कहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता ने उदारवादी रवैया अपनाकर प्रदेश के लोगों का दुख दर्द बांटने का काम ही नहीं किया अपितु बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए गरीब लोगों के उजड़े आशियानों को दोबारा से बसाने का प्रयास किया है । विनय गुप्ता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्कू से आग्रह किया कि केंद्र द्वारा जारी कि राहत राशि को सही और पारदर्शिता से प्रभावित लोगों तक पहुंचाया जाए ताकि वास्तविक तौर पर उन लोगों की सहायता हो सके जिन लोगों के घर बार तबाह हुए हैं उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की उदारवादी राहत राशि का सदुपयोग प्रभावित लोगों को मेरिट के आधार पर किया जाए और कहा कि इसकी बंदरबांट कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जिस उदारतापूर्वक प्रदेश को आपदा राहत राशि देने की घोषणा की है उससे यह साबित हो गया है की देश को ऐसे ही उदारवादी नेतृत्व की आवश्यकता है जो आम लोगों और पीड़ित समाज के दुख दर्द को अपना दर्द समझ सके। प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि नरेंद्र मोदी की इसी उदारवादी सोच के कारण आज विश्व भर में उनकी अलग पहचान है। विनय गुप्ता ने हरियाणा और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारों का भी प्रदेश के आपदाग्रस्त लोगों की सहायता के लिए पांच-पांच करोड रुपए की राहत राशि देने के लिए भी आभार जताया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.