Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कोरोना पर भारी बीजेपी का डिजिटल वार, दूसरे चरण में 5000 से अधिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का लक्ष्य
    हिमाचल प्रदेश

    कोरोना पर भारी बीजेपी का डिजिटल वार, दूसरे चरण में 5000 से अधिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का लक्ष्य

    By Himachal VartaMay 18, 2020
    Facebook WhatsApp

    कोरोना के खिलाफ जंग में बीजेपी ने जन सेवा के कार्यों को अमलीजामा पहनाते हुए पहले चरण में 3 मई से पहले तक 300 से अधिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की
    अब दूसरे चरण में 5 हजार से अधिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का लक्ष्य रखा गया है
    प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल खुद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश भर के नेताओं व कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रहे हैं
    नाहन। वैश्विक महामारी कोरोना के बीच बीजेपी का डिजिटल वार लगातार जारी है। हिमाचल में बीजेपी ने संकट की इस घड़ी में यानी कोरोना को एक अवसर बनाते हुए भविष्य के लिए अपने कार्यकर्ताओं को वॉरियर की तरह तैयार किया है। कोरोना के संकटकाल में सोशल मीडिया पर बीजेपी के कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के अलावा बीजेपी ने फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, ट्विटर, ब्लॉग जैसे संचार माध्यमों को कोरोना के खिलाफ अपने प्रमुख हथियार की तरह इस्तेमाल किया है।

    दरअसल, कोरोना के खिलाफ जंग में बीजेपी ने जन सेवा के कार्यों को अमलीजामा पहनाते हुए पहले चरण में 3 मई से पहले तक 300 से अधिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। अब दूसरे चरण में 5 हजार से अधिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल खुद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश भर के नेताओं व कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रहे हैं। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के तहत जन सेवा के कार्यों के लिए प्रेरित करते हुए उचित दिशा निर्देश जारी कर रहे हैं।

    प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने अपने हर बूथ के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करते हुए कोरोना की घड़ी में सामाजिक कार्यों के लिए लगाया हुआ है। अब तक बीजेपी के 17 जिलों, 68 मंडलों, 7,773 बूथों पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की जा चुकी हैं। पहले चरण में बीजेपी ने 309 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करके 14 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं को कार्य पर लगाया।

    डॉ. बिंदल ने कहा कि दूसरे चरण में हर बूथ के अंदर पन्ना प्रमुख तक वार्तालाप करते हुए सेवा के कार्यों के तहत लगाया गया है। इसके तहत भोजन देना, राशन देना, फेस कवर बनाना-देना, पीएम राहत कोष व सीएम कोविड-19 रिलीफ फंड में धनराशि देना जैसे कार्य किए जा रहे हैं।

    प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि दूसरे चरण में 5 हजार से अधिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करने का लक्ष्य रखा गया है। पार्टी हर कार्यकर्ता तक पहुंचने के लक्ष्य के साथ जुड़ी हुई है। इस कड़ी में पार्टी के जितने भी पदाधिकारी राज्य, जिला, मंडल, बूथ स्तर पर जन सेवा के कार्य में लगातार लगे हुए हैं।

    राजीव बिंदल ने कहा कि इस शक्ति के साथ वह कह सकते हैं कि हिमाचल में जो कार्यकर्ता काम कर रहा है, वह सर्वश्रेष्ठ है। साथ ही जो प्रदेश सरकार काम कर रही है, उसको नीचे तक स्पॉट देने का काम बीजेपी का कार्यकर्ता कर रहा है।

    इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने अब तक जन सेवा के कार्यों का ब्यौरा देते हुए यह भी कहा कि आज मुश्किल की इस घड़ी में बीजेपी का कार्यकर्ता गांव से लेकर पंचायत, मंडल जिला और प्रदेश स्तर तक सक्रिय होकर जनसेवा में जुटा हुआ है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.