Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सबसे आगे रहकर ये कोरोना वॉरियर्स ऐसे कर रहे समाज की सेवा
    हिमाचल प्रदेश

    सबसे आगे रहकर ये कोरोना वॉरियर्स ऐसे कर रहे समाज की सेवा

    By Himachal VartaMay 18, 2020
    Facebook WhatsApp

    लोग घरों में रहकर सरकारी आदेशों का पालन कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने और उनकी मुश्किलों को दूर करने में कोरोना वारियर्स आपदा के डट कर सामना कर रहे हैं।
    नाहन। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते देश सहित प्रदेश में भी आपदा का समय चल रहा है। देश भर में 31 मई तक लॉकडाउन लागू है। लोग घरों में रहकर सरकारी आदेशों का पालन कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने और उनकी मुश्किलों को दूर करने में कोरोना वॉरियर्स आपदा के डट कर सामना कर रहे हैं।
    सीमाओं से लेकर शहर के चप्पे-चप्पे पर फर्ज निभा रही खाकी
    शिमला जिला से ताल्लुक रखने वाले एएसआई हेम प्रकाश शर्मा और एएसआई रामलाल चोपड़ा जिला सिरमौर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले दो महीने से वह घर भी नहीं जा पाए. एएसआई रामलाल जहां नाहन में यातायात प्रभारी के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं, वहीं हेम प्रकाश शर्मा भी शहर में नाकों पर अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।

    नाहन में सफाई कर्मी भी अपनी जान जोखिम में डालकर दिन रात अपनी सेवाएं दे रहे हैं। 140 सफाई कर्मियों की टास्क फोर्स शहर के विभिन्न स्थानों सहित घर-घर से कूड़ा कचरा उठाकर अपना फर्ज निभा रहे हैं। सफाई कर्मियों का कहना है कि वैसे तो पहले भी वह यह कार्य करते आएं हैं, लेकिन इस मुश्किल घड़ी में उनके प्रति लोगों का नजरिया बदला है। उन्हें सम्मानपूर्वक देखा जा रहा है। ऐसे में इस वक्त में वह अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने का पूरा प्रयास कर रहे हैं और उन्हें खुद पर गर्व भी महसूस हो रहा है।

    कोरोना वॉरियर्स की लिस्ट में सबसे बड़ा रोल मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ निभा रहा है। नाहन मेडिकल कॉलेज के मेडिकल अधीक्षक डॉ. अजय शर्मा ने कहा मेडिकल स्टाफ पूरा प्रयास कर रहा है कि इस वायरस से बचाव हो सके।

    कोरोना की इस जंग में जिला प्रशासन ने जहां कोरोना वारियर्स की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने का प्रयास किया है, वहीं लाॅकडाउन में आमजन को किसी तरह की कोई दिक्कत न आए, इसे भी सुनिश्चत किया है। जिला के उपायुक्त डॉ. आरके परूथी कहते हैं कि कोरोना को रोकने के लिए फ्रंटलाइन में जो स्टाफ है, वह लगातार काम कर रहा है।

    वहीं, जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि जब से लाॅकडाउन चल रहा है, तब से जिला में पूरी फोर्स तैनात की गई है। कोविड-19 के तहत जितनी भी गाइडलाइन है या फिर सरकार के निर्देश है, उनकी अनुपालना में सारा स्टाफ दिन रात लगा हुआ है। चाहे वह पैट्रोलिंग डयूटी हो, चाहे गाड़ी से पैट्रोलिंग की ड्यूटी हो, चाहे नाकाबंदी हो, चाहे अस्पताल ड्यूटी हो, सभी पर स्टाफ अपनी ड्यूटी दे रहा है। जिला में 16 इंटर स्टेट नाकों पर 24 घंटे सातों दिन जवान ड्यूटी कर रहे हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.