नाहन। जिला सिरमौर की शिलाई थाना के अंतर्गत ग्राम पंचायत बालीकोटी के दो परिवारों मे आपसी मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट के दौरान एक लड्की धारदार हथियार से सिर पर चोट लगने से घायल हुई है। लड्की को प्राथमिक उपचार के लिये अस्पताल लाया गया है जंहां से लड्की को खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार सरिता पुत्री मदन सिंह गावँ बाली सुबह 9 बजे के करीब खेतों मे पतिया काटकर एकत्रित कर रही थी जबकि पिता के साथ माता जंगलो देवी खेत मे गेहूं की कटाई कर रहे थे उसी समय गाव का अतर सिंह खेत मे आ गया तथा गाली गलोच करने लगा, परिजनो ने जब रोकने की कोशिश की तो सबके साथ लड़ने झगड़ने लगा, जिसके बाद अतर सिंह ने रास्ता रोककर हाथ पकडे तथा माथे पर धारदार दरात से हमला किया और माथे पर गहरी चोट लगी है।
शिलाई थाना प्रभारी मस्त राम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि धारा 341, 323, 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है युवती का ईलाज चल रहा है मामले मे गहनता से जांच शुरु की गई है।
Breakng
- जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
- जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
- प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
- एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
Wednesday, September 30
