Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    • आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • भारत की प्राचीन विरासत योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : डा बिंदल
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री की ईमानदारी पर भारी पड़ सकता है अलीबाबा का बचाव- सोलंकी
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री की ईमानदारी पर भारी पड़ सकता है अलीबाबा का बचाव- सोलंकी

    By Himachal VartaMay 25, 2020
    Facebook WhatsApp

    आखिर स्वास्थ्य निदेशक मामले से जुड़े दलाल को अभी तक क्यों नहीं किया गया गिरफ्तार
    नाहन। क्या बिजनेस की जांच पूरी हो गई है जो उन्होंने पूर्व स्वास्थ्य निदेशक का पुलिस रिमांड नहीं मांगा। यह सवाल प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय सोलंकी ने सरकार से उठाया है।
    सोलंकी ने आज प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि लगता है ईमानदार छवि वाले मुख्यमंत्री भी किसी बड़े नेता के दबाव में आ चुके हैं। जबकि प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से यह उम्मीद लगाए बैठी है कि इस मामले में सख्ती के साथ निपटते हुए हर चेहरे को बेनकाब करेगी।
    सोलंकी ने भाजपा के वरिष्ठ व दिग्गज नेता शांता कुमार के बयान का भी स्वागत किया है जिसमें उन्होंने दोषियों को बेनकाब कर कड़ी सजा की मांग की है।
    सोलंकी ने हैरानी जताते हुए कहा कि जब सिरमौर से संबंध रखने वाले कथित दलाल का चेहरा बेनकाब हो चुका है तो उसे विजिलेंस के द्वारा अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया है। जबकि इस एजेंट को पूछताछ के लिए बुलाकर छोड़ दिया जाता है। अब यहां यह भी जानकारी मिली है कि यह एजेंट पहले एक पार्टी से टिकट लेकर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका है। यही नहीं बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ के किडनी कांड में भी कथित व्यक्ति शामिल रहा है।

    उस दौरान भी इस दलाल को पर्दे के पीछे वाले कथित नेता के द्वारा बचाया गया था। सोलंकी ने यह भी जानकारी देते हुए बताया कि यह दलाल सोलन में ही रहता है। जहां यह एक निजी अस्पताल के कार्य भी देखता है। अजय सोलंकी ने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि श्री रेणुका जी डैम से जुड़ी कुछ बेनामी संपत्तियों को लेकर कथित नेता ने इसी दलाल का इस्तेमाल किया था।

    यह दलाल कथित नेता का बड़ा राजदार भी माना जाता है। सोलंकी ने हैरानी जताते हुए कहा कि इस व्यक्ति को अब तक गिरफ्तार कर लेना चाहिए था। जबकि पुलिस के द्वारा इसे बुलाकर पूछताछ कर छोड़ दिया जाता है। सोलंकी ने अपने बयान में यह भी बताया कि लोग अपने मुंह का निवाला, बच्चों की गुल्लक तोड़ कर मुख्यमंत्री राहत कोष में कोरोना से लड़ाई को लेकर आर्थिक मदद कर रहे हैं। तो कुछ कफन चोर नेता और अधिकारी उस पैसे में भी सेंधमारी कर रहे है। सोलंकी ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि ऐसा नेता और अधिकारी सरकार की छवि को खराब कर रहे हैं जबकि उन्हें इस घृणित कार्य के लिए अभी तक सलाखों के पीछे होना चाहिए था।

    सोलंकी ने अपने बयान में यह भी बताया कि बगैर ड्रग अथॉरिटी के सिरमौर में सैनिटाइजर बनाए गए हैं। जबकि बड़े व्यापक स्तर पर पर्सनल प्रोटेक्शन किट भी एक संस्थान में बनवाई गई है। उन्होंने बताया कि यदि विजिलेंस सही ढंग व बगैर दबाव के कार्य करती है तो निश्चित ही अलीबाबा सहित उसके चोर भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

    सोलंकी ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि कथित सिरमौर निवासी दलाल चंडीगढ़ की किस फर्म में काम करता था और उस फर्म का भाजपा के किस नेता का संबंध था। उन्होंने कहा कि इस एजेंट की जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए ताकि जो करो ना काल में जय भूमि को कलंकित होना पड़ा है उसका दाग धुल जाए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    • आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • भारत की प्राचीन विरासत योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : डा बिंदल
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.