नाहन। सिरमौर जिले में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है। आसमान आग उगल रहा है लेकिन कोरोना संकट के इस दौर में फ्रंट लाइन में कार्य करने वाले पुलिस, पत्रकार और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी फील्ड में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पांवटा साहिब में सबसे अधिक गर्मी का अहसास हो रहा है। पांवटा साहिब में आज मगलवार को 43 और कालाअंब में 41 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जबकि नाहन का तापमान भी 37 डिग्री सेल्सियस रहा।
पांवटा क्षेत्र में पिछले चार दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है। घर में कूलर और पंखों में भी राहत नहीं मिल रही। दोपहर बाद कूलर और पंखे गर्म हवा देने लगे हैं। अधिकतम तापमान बढक़र साढ़े 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अब, पहाड़ों में भी धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगा है। पहाड़ों में भी कूलर और ए सी की खूब मांग बढ़ने लगी है।
Breakng
- कालाअंब के खैरी में कर्मचारियों को बताए आग से बचाव के तरीके
- हिमाचल प्रदेश में जल्द आयोजित होगा मॉडलिंग का कार्यक्रम : सुरजीत शर्मा
- 06 मई को नाहन समेत ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली रहेगी बंद
- जमटा काटल सड़क पर दर्दनाक हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत व अन्य दो गंभीर घायल हुए हैं।
- पूर्व भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया- मुख्यमंत्री
- छड़ी यात्रा के साथ हरिपुरधार में मां भंगायणी मेले का आगाज
Sunday, May 5