Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    • आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • भारत की प्राचीन विरासत योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : डा बिंदल
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»एनसीसी कैडेटस सेवा और साहस से कोरोना याद्धाओं से कंधे से कंधा मिलाकर दे रहे सेवाएं
    हिमाचल प्रदेश

    एनसीसी कैडेटस सेवा और साहस से कोरोना याद्धाओं से कंधे से कंधा मिलाकर दे रहे सेवाएं

    By Himachal VartaMay 26, 2020
    Facebook WhatsApp

    ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता के लिए एनसीसी कैडेटस की अहम भूमिकाः राज्यपाल
    शिमला। वैश्विक महामारी कोविड-19 के दृष्टिगत, एनसीसी कैडेटस राज्य में जागरूकता फैलाने तथा प्रशासन को जमीनी स्तर पर सहायता करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हंै, जिससे कैडेटस में अनुशासन, देश सेवा और कर्तव्य परायणता की भावना सुदृढ़ होती है।

    यह विचार राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज राजभवन में एनसीसी के कैडेटस को सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित करते हुए रखे।

    इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एनसीसी में लड़कियां और महिला अधिकारी बढ़चढ़ कर भाग ले रही हैं और कोरोना की इस लड़ाई में बेहतरीन सेवाएं और सहयोग दे रही हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को इस संबंध में जागरूकता के प्रसार में आगे आना चाहिए, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता भी बढ़ेगी और इससे संपूर्ण विकास को नई दिशा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भूमिका से औरों को भी सामाजिक दायित्व के कार्यों में भाग लेने की प्रेरणा मिलेगी।

    उन्होंने एनसीसी के अधिकारियों से कहा कि एनसीसी विंग को विद्यार्थियों में और अधिक लोकप्रिय बनाने का प्रयास करें, ताकि अनुशासन और कर्तव्य बोध की भावना का ज्यादा से ज्यादा प्रचार हो सके, ताकि ज्यादा संख्या में युवा एनसीसी में शामिल हों। इससे सेवा की भावना भी बढ़ेगी और विकास में युवाओं की भागीदारी भी।

    इस अवसर पर ब्रिगेडियर राजीव ठाकुर ने बताया कि कोविड-19 के विभिन्न प्रबन्धों में एनसीसी के 1200 कैडेटस पूरे प्रदेश में स्थानीय प्रशासन को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि एनसीसी कैडेटस को उनके गृह क्षेत्र के आसपास ही तैनात किया गया है। उनका प्रत्येक सप्ताह मेडिकल चैकअप भी किया जाता है।

    इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर ने कहा कि कोविड-19 के दौरान स्थानीय प्रशासन को सहायता देने के लिए एनसीसी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

    इस मौके पर कैडेट गौरव ठाकुर, दिक्षा गुप्ता, रिम्पा, रितिक राजगीर और जैनब ने कोविड-19 के दौरान किए गए कार्यों से राज्यपाल को अवगत करवाया।

    इस अवसर पर कर्नल सुनीत सांकटा, लैफ्टिनेंट जय प्रकाश, सेकेंड आॅफिसर सतीश कुमार, अमरजीत कौर तथा एएनओ संजीव छिब्बर, सुबेदार विजय कुमार भी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    • आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • भारत की प्राचीन विरासत योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : डा बिंदल
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.