Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    • आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • भारत की प्राचीन विरासत योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : डा बिंदल
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जिला में सेवा सेतु सिरमौर पोर्टल के माध्यम से लोगों को घरद्वार पर उपलब्ध होंगी सेवाऐं- डॉ. परूथी
    हिमाचल प्रदेश

    जिला में सेवा सेतु सिरमौर पोर्टल के माध्यम से लोगों को घरद्वार पर उपलब्ध होंगी सेवाऐं- डॉ. परूथी

    By Himachal VartaMay 26, 2020
    Facebook WhatsApp

    सेवा सेतु सिरमौर पोर्टल का उपायुक्त ने किया शुभारंभ

    नाहन। जिला सिरमौर में लॉकडाउन के दौरान लोगों की सेवाओं संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए एक अनुठी पहल का आगाज करते हुए उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर.के.परूथी ने आज जिला में आवश्यक सेवाओं को घरद्वार पर मुहैया करवाने के लिए सेवा सेतु सिरमौर पोर्टल का शुभारंभ किया है, जिसमें लोगों को 50 से अधिक सेवाए प्राप्त हो सकेगी।
    इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त ने बताया कि इस पोर्टल पर विभिन्न प्रकार के सेवा प्रदाता www.dcsirmaur.com पर जाकर निःशुल्क पंजीकरण कर सकते है। उन्होंने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया के लिए सेवा प्रदाता के पास मोबाईल नम्बर अनिवार्य है जिस पर ओटीपी के माध्यम से ही पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण होगी। इच्छुक व्यक्ति पंजीकरण स्वयं कर सकते है या व्यक्ति द्वारा दी गई जानकारी की जांच के बाद जिला प्रशासन द्वारा पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।
    उन्होंने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से जिला के लोगों को स्वास्थ्य, पलम्बर, कारपेन्टर, इलैक्ट्रीशियन, कार ड्राईवर, बेल्डर, पेन्टर, लेखाकार, माली, श्रमिक, दर्जी, कुक, धोबी इत्यादि मांग पर आधारित सेवाए उपलब्ध हो सकेगी। इन सेवाओं के लिए दर्रों का निर्धारण शीघ्र किया जाएगा।
    डॉ. परूथी ने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से सेवा प्रदाताओं को मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना तथा प्रधानमंत्री रोजगार गारंटी योजना के तहत सम्मिलित किया जाएगा जिससे भविष्य में उन्हें स्वावलम्बी बनने के लिए इन योजनाओं के माध्यम से ऋण उपलब्ध हो सके।
    उन्होंने कहा कि प्रदेश से संबंधित जो लोग दूसरे राज्यों में कार्य कर रहे थे और लॉकडाउन की वजह से वर्तमान में जिला में हैं वह भी इस पोर्टल पर पंजीकरण कर अपनी सेवाए उपलब्ध करवाकर आर्थिकी को सुदृढ कर सकते है। उन्होंने बताया कि जिला के ग्रामीण क्षेत्रों के ऐसे बाबर्र जो पंजीकृत नहीं है वह भी इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते है।  उन्होंने कहा कि श्रम अधिकारी तथा जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर इस संबंधित कार्य के नोडल अधिकारी होंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    • आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • भारत की प्राचीन विरासत योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : डा बिंदल
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.