Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    • आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • भारत की प्राचीन विरासत योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : डा बिंदल
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»डॉ राजीव बिंदल ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से भाजपा के पदाधिकारियों से जाना प्रदेश का हाल
    हिमाचल प्रदेश

    डॉ राजीव बिंदल ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से भाजपा के पदाधिकारियों से जाना प्रदेश का हाल

    By Himachal VartaMay 27, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने आज भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों, चारों संसदीय क्षेत्र में के प्रभारियों एवं चारों संसदीय विस्तारकों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, सभी मोर्चों के अध्यक्षों एवं महामंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक संपन्न की।

    बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश महामंत्री राकेश जमवाल, त्रिलोक जमवाल एव त्रिलोक कपूर एवं उपस्थित रहे।डॉ बिन्दल ने कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता एवं भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल का प्रथम वर्ष 30 मई 2020 को पूरा होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में यह पहली बार हुआ था कि इसी दिन केंद्र में भाजपा ने पूर्ण बहुमत के साथ अपने दम पर एक बार पुनः सरकार बनाई। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश में भी सभी 68 विधानसभाओं में भाजपा को ऐतिहासिक बढ़त मिली थी एवं कुल 69 प्रतिशत का मत प्रतिशत भाजपा को प्रदेश में प्राप्त हुआ था। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी से पूरी दुनिया त्रस्त है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने समय रहते लॉक डाउन की घोषणा सहित अन्य प्रभावी कदम उठाये। इन कदमों के लिए विश्व के कई देशों व संगठनों ने माननीय प्रधानमंत्री की सराहना की है। गरीब कल्याण हेतु आर्थिक पैकेज , जनसामान्य के लिए अलग प्रकार की योजनाएं व्यापार व आर्थिक क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्व की आर्थिक स्थिति हमें सिखाती है कि इसका मार्ग एक ही है ’’आत्मनिर्भर भारत’’ ।

    डॉ बिन्दल ने कहा कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आह्वान पर देश के कोने-कोने में पार्टी कार्यकर्ताओं ने करोड़ों जन सामान्य एवं जरूरतमंद लोगों को अलग-अलग प्रकार की सहायता प्रदान करने का काम किया है। प्रधानमंत्री द्वारा लिखित एक पत्र जिसमें आत्मनिर्भर भारत का संकल्प विश्व कल्याण हेतु भारत की भूमिका एवं कोविड-19 के फैलने से बचाव हेतु सावधानियों एवं स्वस्थ रहने हेतु अच्छी आदतों के संकल्प के आह्वान को देश भर में 10 करोड़ घरों तक पहुंचाना है।

    प्रदेश के सातों मोर्चां द्वारा संपर्क अभियान चलाया जाएगा जिसमें प्रत्येक मंडल पर बड़े पैमाने पर फेस कवर व सैनिटाइजर वितरित किए जाएंगे। स्थानीय एवं स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करने हेतु सभी कार्यकर्ता संकल्प लेंगे ।

    उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश डिजिटल संपर्क कार्यक्रम चलाएगी जिसमें :- राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी का संबोधन 30 मई को फेसबुक लाइव के माध्यम से किया जाएगा।

    प्रत्येक बूथ पर व्हाट्सएप ग्रुप का गठन किया जाएगा। दीप कमल संदेश का डिजिटल प्रकाशन होगा। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश वर्चुअल रैली करने जा रही है जिसमें 750 से अधिक की संख्या वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़ेगी।

    प्रत्येक मोर्चा प्रदेश भर में 500-500 लोगों को जोड़ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से वर्चुअल रैली करेंगे और इन वर्चुअल रैलियों के माध्यम से मोदी सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की आर्थिक घोषणाओं एवं योजनाओं की समाज के सभी वर्गों के बीच में व्यापक रूप से चर्चा की जाएगी ।डॉ बिन्दल ने बताया कि इन कार्यक्रमों के लिए चारों संसदीय क्षेत्रों के संयोजक नियुक्त किए गए हैं जिसमें हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, प्रदेश सचिव पायल वैद्य शिमला संसदीय क्षेत्र, कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में प्रदेश सचिव विशाल चौहान तथा प्रदेश सह मीडिया प्रमुख अमित सूद मंडी संसदीय क्षेत्र में इन कार्यों को विशेष रूप से देखेंगे ।

    बैठक में चारों संसदीय क्षेत्रों के कार्यों पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि अभी तक पूरे प्रदेश में 3322 वीडियो कांफ्रेंस हुई है। जिसमें कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 1408, मंडी 658, शिमला में 669 एवं हमीरपुर में 337 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हुई है

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    • आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • भारत की प्राचीन विरासत योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : डा बिंदल
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.