आदेशों की अवेहलना पर हो सकती है 8 दिन तक की जेल या 500 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक का जुरमाना या दोनों
नाहन। सार्वजनिक स्थान पर सोशल डिस्टेंसिग यानि दो गज दूरी तथा घर से बाहर जाने से पहले मुंह पर मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त, सार्वजनिक स्थानों पर थूकना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
इस बारे आदेश जारी करते हुए उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने बताया कि कुछ शर्तों के साथ जिला में नाई की दुकानों, सलून और ब्यूटी पार्लर खोलने की अनुमति दी गई है जिसके तहत इस व्यवसाय से जुड़े लोगों को पहले प्रशिक्षण और सर्टिफिकेट लेना अनिवार्य होगा और अपनी दुकान खोलने से पहले उन्हें श्रम विभाग से रिफ्रेशर कोर्स, पंजीकरण, फोटो आई डी तथा इंस्पेक्शन रिपोर्ट श्रम अधिकारी सिरमौर को प्रस्तुत करनी होगी।
इन आदेशों की अवेलना करने पर हिमाचल पुलिस एक्ट-2007 की धारा-115 के तहत 8 दिन तक की सजा या 500 रूपये से लेकर 5000 रूपये तक का जुर्माना या सजा और जुरमाना दोनो हो सकती है।
उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में कोविड-19 वायरस को फैलने से रोकने के लिए 30 जून तक कफर्यू को बढाया गया है जिसके लिए आवश्यक है कि सभी लोग प्रशासन द्वारा दी जा रही हिदायतों का पालन करें ताकि कोरोना जैसी महामारी से बचा जा सके।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Tuesday, July 21
