नाहन। नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल का प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद से इस्तीफा महज एक सियासी ड्रामा है। जिला सिरमौर कांग्रेस कमेटी डॉ. बिंदल से विधायक पद से भी नैतिकता के आधार पर इस्तीफे और उनके द्वारा अर्जित की गई संपत्ति की जांच की मांग करती है। यह बात वीरवार को नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व विस अध्यक्ष जीआर मुसाफिर ने कही। उन्होंने कहा कि मौजूदा हिमाचल प्रदेश सरकार घोटालों की सरकार बन चुकी है। यहां पर घोटालों पर घोटाले हुए जा रहे हैं। चाहे वह पांवटा साहिब म्यूनिसपल कमेटी का घोटाला हो या फिर महात्मा गांधी वर्दी घोटाला हो।
उन्होंने कहा कि हाल ही में इस महामारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग में जो महाघोटाला हुआ है, उससे प्रदेश शर्मसार हुआ है। इसकी वजह से जिला सिरमौर भी शर्मसार की दहलीज पर आ गया है। जिला सिरमौर हिमाचल निर्माता स्वर्गीय डॉ. यशवंत सिंह परमार की जन्मभूमि है। उन्हें भी इसे देखकर आघात पहुंचा होगा। उन्होंने कहा कि नाहन के विधायक जब से राजनीति में आए हैं। एमएलए और मिनिस्टर रहे हैं तब से लेकर आज तक उन्होंने प्रदेश ही नहीं बल्कि प्रदेश से बाहर संपत्ति अर्जित की है। इस तमाम बेनामी संपत्ति की जांच होनी चाहिए ताकि पता चल सकें कि वास्तविकता क्या है।
मुसाफिर ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान जिले में राशन वितरण के दौरान भारी मात्रा में अनियमितताएं हुई है। उन्होंने कहा कि जरूरमंद लोगों को राशन मुहैया नहीं करवाया गया। केवल भाजपा समर्थित प्रतिनिधियों के कहने पर उनके क्षेत्रों में राशन वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि यहां पर न्यू इंडिया कंस्ट्रक्शन कंपनी है उसमें बहुत घोटाले हो रहे हैं। हम इसकी जांच की भी मांग करते हैं। यह जो कंपनी बनाई गई है, उसमें कहां के लोग शामिल हैं। क्यों उसे ही टैंडर दिए जा रहे हैं, सबलेटिंग भी इसी कंपनी को दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यहां पर मास्क, सेनिटाइजर वितरण में भी घोटाला हुआ है, जिसकी कांग्रेस पार्टी जांच की मांग करती है।
इस मौके पर प्रदेश काग्रेस महासचिव अजय सोलंकी, श्रीरेणुकाजी के विधायक विनय कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष दिलीप चौहान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कंवर अजय बहाुदर सिंह, पूर्व विधायक किरनेश जंग, मोहम्मद इकबाल, एडवोकेट विश्वराज चौहान, ज्ञान चंद, योगेश गुप्ता, आशिक मोहम्मद संदीप शर्मा के अलावा अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे।
Breakng
- 06 मई को नाहन समेत ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली रहेगी बंद
- जमटा काटल सड़क पर दर्दनाक हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत व अन्य दो गंभीर घायल हुए हैं।
- पूर्व भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया- मुख्यमंत्री
- छड़ी यात्रा के साथ हरिपुरधार में मां भंगायणी मेले का आगाज
- अर्जुन सिंह नागरा की अध्यक्षता में सिरमौर निजी बस ऑपरेटर सोसायटी की बैठक
- सिरमौर में भीषण आगजनी के बीच फंसे चंडीगढ़ से आए 85 स्कूली बच्चे
Sunday, May 5