Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    • आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • भारत की प्राचीन विरासत योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : डा बिंदल
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»प्रदेश के कांग्रेस नेता अपने अतीत को झांक कर डा बिन्दल पर उगली उठाएं!
    हिमाचल प्रदेश

    प्रदेश के कांग्रेस नेता अपने अतीत को झांक कर डा बिन्दल पर उगली उठाएं!

    By Himachal VartaMay 29, 2020
    Facebook WhatsApp

    स्वास्थ्य विभाग में तथाकथित घोटाले के चलते प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी नेताओं में बढ़ी तकरार!
    नाहन। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व शिलाई के पूर्व विधायक बलदेब तोमर ने कांग्रेस पार्टी व कांग्रेस नेताओ पर जबाबी हमला किया है। ओर कांग्रेस के नेताओ द्वारा की जा रही बयानबाजी की कड़े शब्दों में निंदा की है।
    उन्होंने कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह के उस बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है, जिसमें उन्होंने नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से इस्तीफे की मांग की है।
    बलदेब तोमर ने विक्रमादित्य को याद दिलाया कि उस वक्त आपकी ओर आपके पार्टी नैतिकता कहा गई जब वीरभद्र सिंह के निजी आवास पर मुख्यमंत्री रहते हुए ईडी व सीबीआई ने छापा मारा था। ओर पूरे प्रदेश को शर्मसार किया थी उस समय बिक्रमादित्य व उनकी पार्टी की नैतिकता कहा गई थी। प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था जब मुख्यमंत्री रहते किसी पर छापा पढ़ा हो। नैतिकता उस समय कहां थी जब कांग्रेस के मुख्यमंत्री का समय प्रदेश में कम और अदालतों में ज्यादा व्यतीत होता था। यही नही बिक्रमादित्य सिंह की नैतिकता उस समय कहा लुप्त हो गई थी जब उनके परिवार द्वारा सेब की ढुलाई के लिए कथित तौर पर स्कूटर व टैंकरों के नम्बर दिए गए थे। कांग्रेस पार्टी को नैतिकता के अर्थ को पहले समझ लेना होगा तब जाके नैतिकता की बात करनी चाहिए।
    बलदेब तोमर ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में ही कापरेटिव बैंक भर्ती घोटाला भी सुर्खियों में रहा, जिसमें अपने  चेहतों को रेवड़ियां की तरह नौकरियां बांटी गई थीं।
    प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि बिक्रमदित्य सिंह को नैतिकता की बात करने का कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि उनका पूरा परिवार अभी भी जमानत पर चल रहा है।
    बलदेब तोमर ने कहा कि भाजपा नैतिकता पर चलने वाली पार्टी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल द्वारा नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दिया जाना इस बात को दर्शाता है कि भाजपा के लिए नैतिकता के ऊपर कुछ भी नहीं है।
    उन्होंने कहा कि जबकि सच्चाई यह है कि डा. बिंदल पर किसी भी प्रकार का कोई भी आरोप नहीं है। वही प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर स्वच्छ व ईमानदार नेता हैं। जिसका उदाहरण यह है कि जैसे ही सोशल मीडिया में कथित तौर पर लेन-देन की आडियो कैसेट आई मुख्यमंत्री ने तुरत  कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य निदेशक को बर्खास्त कर दिया और उनके विरूद्ध जांच के आदेश दिए। भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
    बलदेब तोमर ने कहा कि प्रदेश की जनता को एक ओर जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में एक स्वच्छ व साफ छवि की सरकार मिली हैं तो वहीं दूसरी ओर पूर्व कांग्रेस  सरकार का  पांच वर्ष का कार्यकाल कोर्ट कचहरी में ही व्यतीत हुआ था। पूर्व सरकार का प्रदेश के विकास बारे में कोई ध्यान नहीं था। कांग्रेस सरकार का ध्यान मात्र अपने बचाव में ही पांच वर्ष का समय व्यतीत कर दिए। ओर इस प्रदेश को विकास में पिछे धकेल दिया था। मगर आज वर्तमान सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखकर प्रदेश की जनता को एक साफ व ईमानदार सरकार दी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    • आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • भारत की प्राचीन विरासत योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : डा बिंदल
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.