Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    • आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • भारत की प्राचीन विरासत योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : डा बिंदल
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जिला में टिड्डी दल कर सकते है प्रवेश, किसान व बागवान बरते सावधानी- डॉ परूथी
    हिमाचल प्रदेश

    जिला में टिड्डी दल कर सकते है प्रवेश, किसान व बागवान बरते सावधानी- डॉ परूथी

    By Himachal VartaMay 30, 2020
    Facebook WhatsApp

    सामूहिक स्तर पर ढोल-नगाड़े, ड्रम, घंटी अथवा बर्तन इत्यादि बजाकर उन्हें अपनी फसलों से भगायें दूर
    नाहन। जिला सिरमौर में टिड्डी दल समूह के प्रवेश करने की आशंका है जिसके मद्देनजर जिला के किसानों व बागवानों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने दी।
    उन्होंने बताया कि भारत में टिड्डी दल का समूह पाकिस्तान की तरफ से राजस्थान के रास्ते प्रवेश कर गया है। यह टिड्डी दल हवा के साथ या स्वयं उड़कर क्षेत्र विशेष में पहुंचता है तथा जब किसी क्षेत्र में पहुंचता है तो वहा प्रत्येक प्रकार की हरी पत्तियों व फसलों को तबाह कर देता है। टिड्डी दल का समूह लगभग 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से एक दिन में 150 से 200 किलोमीटर तक की दुरी तय कर लेता है। इनका समूह एक वर्ग किलोमीटर से कई सौ किलोमीटर तक का होता है। यह समूह दिन में उड़ता है तथा रात को पेड़-पौधों पर बैठकर विश्राम करता है। ऐसे में टिड्डी दल जिला में प्रवेश करता है तो किसान व बागवानो को सावधानी बरतनी होगी।
    फसलों को टिड्डी दल के हमले से बचाने के कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ0राजेश कौशिक ने बताया कि सभी किसान व बागवान अपने खेतों और आस पास के क्षेत्र का नियमित सर्वेक्षण करें ताकि टिड्डी दल के आक्रमण की सुचना तुरंत प्राप्त हो सके। टिड्डी दल के प्रवेश होने के बाद उन्हें अपने खेतों या आसपास रात को विश्राम करने से रोकें या तुरन्त रसायनों के प्रयोग करें। इसके अतिरिक्त, सामूहिक स्तर पर ढोल-नगाड़े, ड्रम, घंटी अथवा बर्तन इत्यादि बजाकर उन्हें अपनी फसलों से दूर भगाये। खेत के साथ लगते क्षेत्र में एक स्थान पर नियंत्रित आग जलाएं ताकि टिड्डियाँ आग की तरफ आकर्षित हों तथा आग में झुलस कर मर जाएं।
    टिड्डी दल के समूह पर कलोरपायरीफोस 20 ईसी का 2.5 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी में मिलाकर अथवा मेलाथियान 50 ईसी का 3.7 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी में मिलाकर या लैम्बडा सायहेलोथ्रिन 4.9 प्रतिशत सीएस का 1 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी में मिलाकर ट्रेक्टर माउंटेड स्प्रेयर अथवा रोकेट स्प्रेयर से छिड़काव शाम अथवा रात के समय करें क्योंकि टिड्डियां रात के समय बैठकर आराम करती हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    • आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • भारत की प्राचीन विरासत योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : डा बिंदल
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.