नाहन। जिला सिरमौर में एक बार फिर से नाईए ब्यूटी पार्लर और सैलून कर्मियों के लिए कार्यशाला और रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन किया जा रहा है।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने बताया कि जिला के ऐसे नाईए ब्यूटी पार्लर और सैलून कर्मी जो रिफ्रेशर कोर्स से वंचित रहे है तथा जिन्होने जिला प्रशासन द्वारा आरंभ किए गऐ सिरमौर सेतू एप पर आवेदन किया हैए उनके लिए इस प्रशिक्षण कोर्स का आयोजन 2 से 9 जून तक किया जा रहा है।
उन्होने बताया कि नाहन वृत के लिए उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में तथा पांवटा साहिब और शिलाई वृत के लिए 02 जूनए 2020 को खण्ड विकास अधिकारी पावंटा साहिब के कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन प्रातः 11 बजे किया जायेगा। इसी प्रकारए 4 जून को खण्ड विकास अधिकारी सराहां के कार्यालय में सराहां तहसील पच्छाद के लिएए 6 जून को अम्बेडकर भवन राजगढ़ में राजगढ़ वृत के लिए तथा 9 जून को कुब्जा पेविलियन रेणुका जी में रेणुका जी वृत के लिए कार्यशाला का आयोजन प्रातः 11 बजे किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि दुकान खोलने से पूर्व इस व्यवसाय से जुड़े लोग श्रम विभाग में अपनी दुकान के निरिक्षण के लिए आवेदन करें। आवेदन के बाद श्रम अधिकारी सम्बंधित व्यक्ति की दुकान में जाकर यह सुनिश्चित करेगा की सभी हिदायतों का पालन सही तरीके से हो रहा हैए उसके पश्चात ही उन्हें दुकान खोलने की अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा अगर किसी दुकान में कोई अनियमितता पायी जाती है तो उस दुकान को सील कर दिया जायेगा और सम्बंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्यवाई अमल में लाई जाएगी या 5000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जायेगा।
Breakng
- जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
- जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
- प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
- एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
Wednesday, September 30
