Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    • आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • भारत की प्राचीन विरासत योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : डा बिंदल
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»श्री रेणुका जी कांग्रेस मंडल ने नियुक्त किए नए 7 जोन अध्यक्ष 
    हिमाचल प्रदेश

    श्री रेणुका जी कांग्रेस मंडल ने नियुक्त किए नए 7 जोन अध्यक्ष 

    By Himachal VartaJune 3, 2020
    Facebook WhatsApp

    विनय कुमार कांग्रेस के दुर्ग को मजबूत करने में अब हुए सक्रिय

    नाहन । एक और जहां प्रदेश कांग्रेस कोविड-19 काल में सैनिटाइजर और पीपीई किट की खरीदारी को लेकर भाजपा की घेराबंदी करने में लगी है तो वही संगठन को मजबूत करने के लिए भी रणनीतियां बननी शुरू हो चुकी है जिला सिरमौर रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस अपने दुर्ग को और मजबूत करने के लिए अब जोन स्तर को मजबूत करने में जुटी हुई है। बीते कल रेणुका कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक का आयोजन भी हुआ। इस बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष तपेंद्र चौहान द्वारा की गई। जबकि इस दौरान स्थानीय विधायक विनय कुमार भी मौजूद रहे।

    कोर कमेटी की इस बैठक में विधानसभा क्षेत्र के सभी 7 जोन में नए अध्यक्षों को नियुक्तियां दे दी गई है जिसमें रमेश कमल को बोगधार, नोहराधार जोन के लिए स्वर्ण सिंह नेगी, हरिपुरधार की जिम्मेवारी अनिल शर्मा, संगड़ाह जोन कुशल सिंह तोमर, श्री रेणुका जी जोन अध्यक्ष की जिम्मेवारी यशवंत ठाकुर , सैनधार के लिए हरिंदर शर्मा तथा धारटीधार जॉन अध्यक्ष की जिम्मेवारी मोहनलाल को दी गई है। बड़ी बात तो यह है कि यह सभी नियुक्तियां सर्वसम्मति से हुई है।

    मंडल अध्यक्ष के अनुसार यह सभी नियुक्तियां कांग्रेस पार्टी को क्षेत्र में मजबूत करने के लिए की गई है बरहाल इस विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रहे डॉ. प्रेम का जो बड़ा जनाधार था उसका बड़ा फायदा उनके बेटे विनय कुमार को मिला है। विनय कुमार पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र के काफी नजदीक रहे हैं। उन नजदीकियों का बड़ा फायदा यह मिला था कि जहां प्रदेश में भाजपा ने कांग्रेस के इस मजबूत किले को हमेशा मजबूत रखने के लिए कोई विशेष रणनीति नहीं खेली है तो वही कांग्रेस ने स्थानीय विधायक को कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सीपीएस नियुक्त किया था।

    हालांकि विनय कुमार द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में काफी विकास कार्य भी करवाए गए थे। मगर किए गए विकास कार्यों के प्रचार प्रसार वह मीडिया लाइजनिंग को लेकर वे काफी पीछे रहे। मगर अब जिस प्रकार इस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रत्याशी रहे बलबीर चौहान काफी सक्रिय हो चुके हैं। उसको लेकर अब विनय कुमार ने भी अपनी रणनीतियों में भारी बदलाव कर दिया है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि अब भले ही 2 साल का वक्त आने वाले चुनावों को रह गया है। मगर विनय कुमार ने अपने दुर्ग को मजबूत करना भी शुरू कर दिया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    • आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • भारत की प्राचीन विरासत योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : डा बिंदल
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.