Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»नाहन शहर में दहशत का माहौल!
    स्वास्थ्य

    नाहन शहर में दहशत का माहौल!

    By Himachal VartaJune 5, 2020
    Facebook WhatsApp

    खौफ में नाहन पॉजिटिव आई पत्नी को रोज खाना देने जाता था फरीद
    आखिर मजबूत किलेबंदी में सेंधमारी कहीं करी कराई मेहनत पर फेर ना दे पानी, बड़े चौक में है पॉजिटिव महिला के ससुर की दुकान
    नाहन। बीते कल पॉजिटिव आए कोविड-19 के मामले को लेकर जहां प्रशासन मजबूत व्यवस्था के चलते निश्चिंत नजर आ रहा था तो वहीं अब शहर में जो चर्चा का बाजार गर्म हो रहा है उससे एक दहशत का माहौल लोगों में बनता नजर आ रहा है। हालांकि तमाम हालातों पर प्रशासन व पुलिस प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग पैनी नजर बनाए हुए हैं। ऐसे में लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है ।बावजूद इसके कुछ सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

    असल में सहारनपुर की ट्रैवल हिस्ट्री के अनुसार जिस महिला की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उसके ससुर कि बड़ा चौक नाहन में चूड़ियों की दुकान है। दुकान पर पॉजिटिव आई महिला का पति फरीद नियमित रूप से आता जाता है।

    चूंकि पॉजिटिव आई महिला सहारनपुर में थी। जिसको नाहन यानि अपने ससुराल आने के लिए बाकायदा परमिशन के साथ टैक्सी/ कार भेजी गई थी। टैक्सी चालक महिला को काला अंब बैरियर पर छोड़कर जा चुका था। जहां पर प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण के बाद नियमानुसार महिला को संस्थागत क्वॉरेंटाइन सेंटर जोकि हिमालयन संस्थान में है वहां भेज दिया गया।

    जिस दिन से महिला इस क्वॉरेंटाइन सेंटर में थी महिला का पति फरीद खान नियमित रूप से अपनी पत्नी को खाना देने के लिए क्वॉरेंटाइन सेंटर जाता था। हालांकि ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षा गार्ड दूर से खाना देने के लिए कहते थे। मगर पॉजिटिव आई महिला का पति सिक्योरिटी की आंखों में धूल झोंकते हुए पत्नी को खुद खाना खिला कर कुछ घंटे उसके साथ वहां बिता कर वापिस आता था।

    यह सब चर्चा फरीद के पिता बाबू खान खुद लोगों के बीच में भी करते थे। कि उसका बेटा रोज खाना देने और पत्नी से मिलने क्वॉरेंटाइन जाता है। मगर बीते कल फरीद खान पुलिस की आंख से बच नहीं पाया और उसे पुलिस ने वही रोक लिया। तो वहीं शाम के समय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही हड़कंप मच गया।

    यहां सवाल यह उठता है कि पॉजिटिव आई महिला का पति एक दुकानदार है वह अपने परिवार के साथ संपर्क में आने के अलावा बाजार के कितने लोगों और कितने कस्टमर के कांटेक्ट में आया होगा यह भी देखना होगा। अब यदि फरीद खान की रिपोर्ट भी खुदा ना करें कहीं पॉजिटिव आ गई। पर शहर में एक बड़ी टेंशन भी क्रिएट हो सकती है। हालांकि प्रशासन इससे बेखबर तो नजर आता नहीं है। बावजूद इसके नाहन शहर यानी बाजार में स्टैंड चर्चा का बाजार काफी गर्म भी है।

    तो वही टैक्सी चालक का पता लगाना भी जरूरी होगा। हालांकि टैक्सी में सोशल डिस्टेंस मेंटेन रखा जा रहा है। मगर सुरक्षा के नजरिए से अब टैक्सी चालक सहित उस चालक के संपर्क में आए लोगों के टेस्ट भी किए जा सकते हैं।

    तो वही कल आए पॉजिटिव मामलों में दूसरी महिला स्थानीय ग्रामीण क्षेत्र वर्मा पापड़ी की है। जिसके सिजेरियन में महिला ने बच्ची को जन्म भी दिया है। महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। यहां भी यह पता चला है कि महिला के द्वारा दूसरे राज्य में इलाज करवा रही थी। महिला के परिजनों के द्वारा इसकी जानकारी या तो जल्दबाजी में नाहन मेडिकल कॉलेज को नहीं दी गई या संभव था जानकारी जानबूझकर छुपाई गई।

    मगर इस बड़ी चूक के नतीजे में नहान मेडिकल कॉलेज में गायना सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हुई है। क्योंकि इस विभाग के सभी डॉक्टर और पूरा स्टाफ क्वॉरेंटाइन किया जा चुका है। ऐसे में सबसे बड़ा सबक लेने की बात यह है कि इन छोटी-छोटी गलतियों के चलते सरकार के प्रयास और प्रशासन की मेहनत पर बुरी तरह से पानी फिरता है। जाहिर है सरकार ने निगाह कार्यक्रम भी चलाया है और लोगों की नैतिक जिम्मेवारी भी बनती है कि उनके पड़ोस या उनके परिवार का कोई भी व्यक्ति बाहर से आता है तो उसकी जानकारी पुलिस और प्रशासन को जरूर दें।

    उधर सीएमओ डॉक्टर के के पराशर ने कहा कि पॉजिटिव आई महिला का पति अगर अपनी पत्नी के संपर्क में आया है तो उसे व उसके परिवार को क्वॉरेंटाइन किया जाएगा।

    उधर एसपी सिरमौर ने कहा है कि सिक्योरिटी बड़ी टाइट रखी गई है। फिर भी यदि ऐसा हुआ है तो जांच की जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.