Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सुनील शर्मा बिट्टू ने हरनेड़ में किया कृषि सिंचाई योजना का शुभारंभ
    • एसपीसीए की त्रैमासिक बैठक में पशु कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
    • पूर्व पार्षद एवं शिक्षाविद दलीप सिंह वर्मा के निधन पर नाहन में शोक की लहर
    • कालाअंब के दवा उद्योग में ईडी की रेड, सुबह से दस्तावेज खंगाल रहे अधिकारी
    • नाहन में अतिक्रमण पर चला प्रशासन और नगर परिषद का संयुक्त कार्यवाही
    • घुमारवीं में ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ थीम के साथ मनाया राष्ट्रीय पोषण माह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, September 11
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हमीरपुर»सुनील शर्मा बिट्टू ने हरनेड़ में किया कृषि सिंचाई योजना का शुभारंभ
    हमीरपुर

    सुनील शर्मा बिट्टू ने हरनेड़ में किया कृषि सिंचाई योजना का शुभारंभ

    By Himachal VartaSeptember 11, 2026
    Facebook WhatsApp
    हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज) मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने शुक्रवार को हमीरपुर के निकटवर्ती गांव हरनेड़ में हिम कृषि योजना के तहत लगभग 10.17 लाख रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना का उदघाटन किया।
     इस अवसर पर सभी गांववासियों को बधाई देते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि इस योजना से गांव की लगभग 80 कनाल भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी और इससे किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी।
     उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। विशेषकर, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और इसके माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती से तैयार होने वाली गेहूं, मक्की, हल्दी और जौ के लिए अलग से उच्च मूल्य घोषित किए हैं। हिमाचल प्रदेश इस तरह की व्यवस्था करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
     सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि इसी योजना के तहत गांव हरनेड़ को प्राकृतिक खेती के लिए आदर्श गांव घोषित किया गया है। इसके लिए सभी गांववासी बधाई के पात्र हैं। गत साढे तीन वर्षों के दौरान जिला हमीरपुर के लिए मंजूर की गई बड़ी परियोजनाओं की चर्चा करते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जोल सप्पड़ में बन रहे मेडिकल कालेज के नए परिसर में मेडिकल कालेज अस्पताल के अलावा एक अलग मातृ-शिशु अस्पताल, नर्सिंग कालेज, डेंटल कालेज, अलाइड हेल्थ सर्विसेज कालेज, कैंसर केयर संस्थान और अन्य संस्थानों का प्रावधान भी किया है। इससे यह संस्थान उत्तर भारत के बेहतरीन चिकित्सा एवं मेडिकल शिक्षण संस्थानों में शामिल होगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने हमीरपुर के लिए प्रदेश का सबसे बड़ा बस अड्डा, हैलीपोर्ट और कई अन्य बड़ी परियोजनाएं मंजूर की हैं।
     सुनील शर्मा बिट्टू ने गांववासियों से मुख्यमंत्री के चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान में सक्रिय योगदान देने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि गांव के लिंक रोड एवं रास्तों की मरम्मत और पुराने कुएं के जीर्णोद्धार के लिए धनराशि का प्रावधान करवाया जाएगा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सुनील शर्मा बिट्टू ने हरनेड़ में किया कृषि सिंचाई योजना का शुभारंभ
    • एसपीसीए की त्रैमासिक बैठक में पशु कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
    • पूर्व पार्षद एवं शिक्षाविद दलीप सिंह वर्मा के निधन पर नाहन में शोक की लहर
    • कालाअंब के दवा उद्योग में ईडी की रेड, सुबह से दस्तावेज खंगाल रहे अधिकारी
    • नाहन में अतिक्रमण पर चला प्रशासन और नगर परिषद का संयुक्त कार्यवाही
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.