Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»कोरोना संकट के बीच डेंगू-डायरिया की भी संभावना, इन बातों का रखें विशेष ख्याल
    स्वास्थ्य

    कोरोना संकट के बीच डेंगू-डायरिया की भी संभावना, इन बातों का रखें विशेष ख्याल

    By Himachal VartaJune 6, 2020
    Facebook WhatsApp

    कोरोना संकट के बीच गर्मी का मौसम भी दस्तक दे रहा है। इस सीजन में डेंगू व डायरिया जैसे रोगों के होने की भी संभावना बनी रहती है। सीएमओ डॉक्टर डॉ. के.के पराशर ने लोगों से सड़ी गली चीजों जैसे फल व सब्जी इत्यादि का सेवन न करने की अपील की है।

    नाहन। देश सहित प्रदेश में इस समय कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। कोरोना संकट के बीच गर्मी का मौसम भी दस्तक दे रहा है। इस सीजन में डेंगू व डायरिया जैसे रोगों के होने की भी संभावना बनी रहती है।

    इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए जिला सिरमौर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा के. के. पराशर ने लोगों से गले सड़े फल व सब्जियों इत्यादि का सेवन न करने की अपील की है। इस सीजन में केवल ताजे फल ही खरीदें और अच्छे से धोकर ही उनका सेवन करें। साथ ही इस बाबत स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।

    डायरिया से बचाव के लिए बरतें ये सावधानियां

    डा पराशर ने बताया कि अब गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। लोग इस बात का ध्यान रखें कि सड़ी गली चीजों जैसे फल व सब्जी इत्यादि का सेवन न करें। बिना ढकी हुई मिठाइयां न खाएं, पानी उबालकर पिएं और ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें। पानी साफ-सुथरा होना चाहिए, अधिकतर बीमारियां खाने-पीने की चीजों के दुरुपयोग से ही होती हैं। ऐसे में लोगों को इस बात का ध्यान रखना है कि वे जिस चीज का भी सेवन करें, वह साफ-सुथरी हो, ताकि गर्मी में होने वाले डायरिया से बचाव हो सके।

    डेंगू से बचाव को लेकर करें ये काम

    डॉ. के.के पराशर ने यह भी बताया कि गर्मियों में डेंगू के होने का भी खतरा रहता है। ऐसे में लोग घरों, छतों व गमलों आदि में बरसात का पानी इकट्ठा न होने दें। यदि किसी को बुखार आदि होता है, तो उसे तुरंत अस्पताल में दिखाएं। बाजार से अपनी तरफ से कोई भी दवाई न ली जाए। बुखार में केवल पेरासिटामोल दवा का ही प्रयोग करें।

    कुल मिलाकर कोरोना की जंग के बीच गर्मी के मौसम में डायरिया व डेंगू जैसे रोगों की भी संभावना बनी हुई है। इससे बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से प्रयासरत है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.