Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मेडिकल कॉलेज नाहन के पांच डाक्टर,  स्टाफ के 35 सदस्यों के अलावा एसआरएल लैब के चार सदस्यों को किया होम क्वारंटिन
    हिमाचल प्रदेश

    मेडिकल कॉलेज नाहन के पांच डाक्टर,  स्टाफ के 35 सदस्यों के अलावा एसआरएल लैब के चार सदस्यों को किया होम क्वारंटिन

    By Himachal VartaJune 6, 2020
    Facebook WhatsApp

    कोरोना पॉजिटिव पाए गए सभी व्यक्तियों को त्रिलोकपुर कोविड केयर सेन्टर में किया शिफ्ट 

    नाहन। जिला सिरमौर के डा0 वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में बर्मा पापड़ी की एक महिला के कोरोना पोजीटिव आने के बाद महिला के सम्पर्क में आने वाले सभी लोगों को जिला प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए होम क्वारंटिन कर दिया है। इनमे मेडिकल कॉलेज के पांच डाक्टर, स्टाफ के 35 सदस्यों के अलावा एसआरएल लैब के चार सदस्य शामिल हैं। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डा0 आर0के0 परूथी ने दी।

    उन्होने बताया कि गत दिनों जिला में सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जिनमें छः लोग पहले से संस्थागत क्वारंटिन सेन्टर में रखे गए थे। इन छः लोगों में चार लोग सहारनपुर और दो लोग दिल्ली से आए थे। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद इन सभी को त्रिलोकपुर कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है तथा इनके सम्पर्क में आने वाले लोगों के सैम्पल लेकर टेस्ट के लिए भेज दिया गए हैं। करीब 10 लोगों को आशंका के आधार पर संस्थागत क्वारंटाइन में रखा गया है।

    उन्होने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रशासन के अगले निर्देशों तक मेडिकल कॉलेज जाने से बचे तथा केवल आपातकालीन स्थिति होने या गंभीर बीमारी होने की स्थिति में ही मेडिकल कॉलेज जाए। इसके अतिरिक्त, घर से बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग करें व बाजार में सामान खरीदते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, लापरवाही न बरतें।

    उन्होने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रशासन के अगले निर्देशों तक मेडिकल कॉलेज जाने से बचे केवल आपातकालीन स्थिति होने या गंभीर बीमारी होने पर ही मेडिकल कॉलेज जाए तथा घर से बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग करें व बाजार में सामान खरीदते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, लापरवाही न बरतें।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.