Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • मुख्यमंत्री अपना परिवार, सुखी परिवार योजना के लाभार्थियों के सत्यापन के लिए डीसी ने तय की ग्राम सभा की तिथियां
    • नाहन खूनी संघर्ष मामले में वाल्मीकि सभा अध्यक्ष विजय चौरिया सहित अंतिम तीन आरोपियों को जमानत
    • क्षय रोग मुक्त भारत एवं तंबाकू मुक्त युवा अभियान की सफलता के लिए जन भागीदारी आवश्यक- दिवयांशु सिंघल
    • नाहन में यातायात और पार्किंग व्यवस्था के लिए दिशा-निर्देश जारी
    • भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए मुकेश अग्निहोत्री
    • नाहन के वैकल्पिक बाईपास ने पकड़ी रफ्तार, अप्रैल से पहले डामरीकरण के लिए तैयार होगी सड़क : अधिशासी अभियंता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, November 12
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    शिमला

    जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह

    By Himachal VartaSeptember 28, 2026
    Facebook WhatsApp
    शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज) चायल-कोटी महाविद्यालय में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय जूडो प्रतियोगिता का आज शुभारंभ हुआ। प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह जूडो प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने हिमाचल प्रदेश के सभी महाविद्यालयों से आए प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन है। उन्होंने कहा कि इस खेल को प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के युवा बहुत ही रुचि के साथ खेलते है। उन्होंने प्रतिभागियों से जूडो खेल को खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया।
    उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में एक दशक पहले कोई भी महाविद्यालय नहीं होता था। स्थानीय प्रतिनिधियों एवं सरकार के प्रयासों से इस क्षेत्र में एक भव्य एवं सुंदर महाविद्यालय खोला गया है। उन्होंने  महाविद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों एवं बच्चों से आह्वान किया कि इस महाविद्यालय में ज्यादा से ज्यादा बच्चों के दाखिले करवाए और शिक्षा में गुणवत्ता बरकरार रखे ताकि इस महाविद्यालय की गरिमा बरकरार रहे और इसकी गिनती अन्य महाविद्यालयों की तरह अच्छे महाविद्यालयों में हो सके। उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय की लगभग सभी मांगों को पूर्ण कर लिया गया है और प्रवक्ता एवं सहायक प्रवक्ता के खाली पदों को शीघ्र भरा जाएगा। उन्होंने जुडो खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय प्रबंधन को 50 हजार रुपए देने की घोषणा भी की।
    प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय कोटी डॉ दीपशिखा भारद्वाज ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि जूडो खेल प्रतियोगिता के लिए इस महाविद्यालय द्वारा मेजबानी करना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इस जुडो प्रतियोगिता में हिमाचल के विभिन्न महाविद्यालयों से खिलाड़ी यहां जूडो खेल प्रतियोगिता के लिए पहुंचे हैं, जिसमें पुरुष वर्ग से 18 टीमें तथा महिला वर्ग से 13 टीमें शामिल हुई है।
    इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश ठाकुर, बीडीसी सदस्य हेमावती, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष कसुम्पटी अशोक ठाकुर, जूडो प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक डॉ सतीश शर्मा, विश्वविद्यालय से आए तकनीकी विशेषज्ञ उत्तम डॉट, डीएस  चंदेल, संजय कुमार, नवेश कुमार, पंकज शर्मा, वीरेंद्र धौल्टा, सचिव जूडो संघ हरिंदर ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत कोटी प्रतिभा शर्मा, प्रधान सतलाई जय सिंह, प्रधान ब्रांडी-पदेची कांता ठाकुर, पूर्व प्रधान कोटी बलदेव पूरी, पूर्व प्रधान दिनेश झागटा, बीडीओ मशोबरा अंकित कोटिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, विभिन्न महाविद्यालय से आए जूडो प्रतिभागी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp







    Recent
    • मुख्यमंत्री अपना परिवार, सुखी परिवार योजना के लाभार्थियों के सत्यापन के लिए डीसी ने तय की ग्राम सभा की तिथियां
    • नाहन खूनी संघर्ष मामले में वाल्मीकि सभा अध्यक्ष विजय चौरिया सहित अंतिम तीन आरोपियों को जमानत
    • क्षय रोग मुक्त भारत एवं तंबाकू मुक्त युवा अभियान की सफलता के लिए जन भागीदारी आवश्यक- दिवयांशु सिंघल
    • नाहन में यातायात और पार्किंग व्यवस्था के लिए दिशा-निर्देश जारी
    • भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए मुकेश अग्निहोत्री
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.