Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन के वैकल्पिक बाईपास ने पकड़ी रफ्तार, अप्रैल से पहले डामरीकरण के लिए तैयार होगी सड़क : अधिशासी अभियंता
    • जिंदगी परिवहन निगम को दी, बुढ़ापे में अपने ही हक के लिए तरस रहे पेंशनर्स
    • अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2026 के लिए कलाकारों के चयन हेतु 16 नवंबर को होंगे ऑडिशन
    • विश्वकर्मा दिवस पर एचआर‌टीसी वर्कशॉप नाहन में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की
    • दीपावली पर कांग्रेस नेता के बेटे का आकस्मिक निधन, छाया मातम
    • सतौन में 53 वर्षीय व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, November 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन के वैकल्पिक बाईपास ने पकड़ी रफ्तार, अप्रैल से पहले डामरीकरण के लिए तैयार होगी सड़क : अधिशासी अभियंता
    सिरमौर

    नाहन के वैकल्पिक बाईपास ने पकड़ी रफ्तार, अप्रैल से पहले डामरीकरण के लिए तैयार होगी सड़क : अधिशासी अभियंता

    By Himachal VartaNovember 10, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर मुख्यालय नाहन शहर को बढ़ते ट्रैफिक दबाव और आए दिन लगने वाले जाम से राहत दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण माने जा रहे वैकल्पिक बाईपास सड़क निर्माण ने रफ्तार पकड़ ली है। बनोग-धारक्यारी-कांशीवाला मार्ग पर निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। करीब 12.30 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही 9.30 किलोमीटर लंबी इस सड़क के तहत ब्लाइंड स्पॉट सुधारने के साथ-साथ खड्डों और नालों पर पुल, पुलियों, पैरापिट और कल्वर्ट निर्माण का काम आधे से अधिक पूरा हो चुका है। निर्माण कार्य की मौजूदा गति बरकरार रही तो अप्रैल में शुरू होने वाले टायरिंग सीजन से पहले सड़क को डामरीकरण के लिए पूरी तरह तैयार करने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। नाहन शहर की यातायात व्यवस्था लंबे समय से एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। शहर से होकर गुजरने वाला नेशनल हाईवे-907ए भौगोलिक परिस्थितियों और संकरे मार्गों के कारण नेशनल हाईवे-07 से अपेक्षित रूप से सीधे नहीं जुड़ पाता। गोबिंदगढ़ मोहल्ले से होकर गुजरने वाले इस मार्ग पर भारी वाहनों और बढ़ते यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है। सड़क की सीमित चौड़ाई के चलते कई बार यहां घंटों तक यातायात बाधित रहता है। इसका असर न केवल स्थानीय लोगों, बल्कि नाहन से होकर गुजरने वाले बाहरी वाहन चालकों पर भी पड़ता है।ऐसे में बनोग-धारक्यारी-कांशीवाला सड़क को नाहन के लिए एक महत्वपूर्ण वैकल्पिक बाईपास के रूप में देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लोक निर्माण विभाग इस मार्ग का निर्माण करवा रहा है। इसके पूरा होने से शहर के भीतर से गुजरने वाले यातायात को वैकल्पिक रास्ता मिलने की उम्मीद है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp







    Recent
    • नाहन के वैकल्पिक बाईपास ने पकड़ी रफ्तार, अप्रैल से पहले डामरीकरण के लिए तैयार होगी सड़क : अधिशासी अभियंता
    • जिंदगी परिवहन निगम को दी, बुढ़ापे में अपने ही हक के लिए तरस रहे पेंशनर्स
    • अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2026 के लिए कलाकारों के चयन हेतु 16 नवंबर को होंगे ऑडिशन
    • विश्वकर्मा दिवस पर एचआर‌टीसी वर्कशॉप नाहन में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की
    • दीपावली पर कांग्रेस नेता के बेटे का आकस्मिक निधन, छाया मातम
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.