नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):–अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2026 की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुतियां देने के लिए कलाकारों का चयन ऑडिशन के माध्यम से किया जाएगा। इस ऑडिशन के माध्यम से जिला सिरमौर सहित अन्य जिलों से श्रेणी “सी” व “डी” के कलाकारों का चयन किया जाएगा। कलाकारों के चयन के लिए दिनांक 16 नवंबर, 2026 को प्रातः 11:00 बजे एसएफडीए सभागार, नाहन में ऑडिशन आयोजित किए जा रहे हैं। ऑडिशन में चयनित कलाकारों को अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2026 की सांस्कृतिक संध्याओं में दिनांक 19 नवंबर से 24 नवंबर, 2026 तक अपनी प्रस्तुतियां देने का अवसर प्रदान किया जाएगा। ऑडिशन में वही गाना/प्रस्तुति दें, जिसे मेले की सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुत करना चाहते हैं। ऑडिशन कलाकार चयन समिति की निगरानी में किए जाएंगे। कलाकारों का पंजीकरण मौके पर किया जाएगा। ऑडिशन में चयनित कलाकारों को उनकी प्रस्तुति की निर्धारित तिथि के संबंध में दूरभाष के माध्यम से सूचित किया जाएगा। श्रेणी “ए” तथा “बी” के कलाकार, जिन्हें आकाशवाणी, दूरदर्शन अथवा मान्यता प्राप्त संस्थान से ए, बी हाई ग्रेड प्राप्त हो, का चयन सांस्कृतिक समिति द्वारा उनके आवेदनों तथा पूर्व में गायन के रिकॉर्ड व उनके अनुभव के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नं. 01702-223115 पर संपर्क किया जा सकता है।
Breakng
- नाहन के वैकल्पिक बाईपास ने पकड़ी रफ्तार, अप्रैल से पहले डामरीकरण के लिए तैयार होगी सड़क : अधिशासी अभियंता
- जिंदगी परिवहन निगम को दी, बुढ़ापे में अपने ही हक के लिए तरस रहे पेंशनर्स
- अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2026 के लिए कलाकारों के चयन हेतु 16 नवंबर को होंगे ऑडिशन
- विश्वकर्मा दिवस पर एचआरटीसी वर्कशॉप नाहन में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की
- दीपावली पर कांग्रेस नेता के बेटे का आकस्मिक निधन, छाया मातम
- सतौन में 53 वर्षीय व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Tuesday, November 10
