Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • एसडीएम को मिली धमकी अगर बाल्मीकि शोभायात्रा का रुट बदला तो अंजाम बुरा होगा, एफआईआर दर्ज
    • अजय शर्मा के मार्गदर्शन में बॉयज स्कूल ने जीती मेजर गेम्स की ऑल राउंड बेस्ट ट्रॉफी
    • शिलाई में युवा कांग्रेस ने चंद्रमणि कुलेठी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
    • ददाहू में बहस के बाद दोबारा आमना-सामना, रास्ता रोककर युवक से मारपीट का आरोप
    • सराहां में महिला को टक्कर मारकर स्कूटी चालक फरार, मुंह के बल गिरने से आई चोटें
    • पटाखों की बिक्री और भंडारण के लिए जारी दिशा-निर्देशः उपायुक्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 25
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»एसडीएम को मिली धमकी अगर बाल्मीकि शोभायात्रा का रुट बदला तो अंजाम बुरा होगा, एफआईआर दर्ज
    सिरमौर

    एसडीएम को मिली धमकी अगर बाल्मीकि शोभायात्रा का रुट बदला तो अंजाम बुरा होगा, एफआईआर दर्ज

    By Himachal VartaOctober 25, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-बीती रात नाहन के  एसडीएम राजीव सँख्यान को एक अज्ञात व्यक्ति ने  मोबाइल पर धमकी देते हुए कहा कि अगर 25 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती पर आयोजित होने वाला शोभायात्रा का रूट बदला गया तो आपके अंजाम बुरा होगा।एसडीएम के आदेशों पर पुलिस।स्टेशन नाहन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ  एफआईआर दर्ज की गई है। एसपी सिरमौर ने बताया कि  24 अक्टूबर को  उप-मंडलाधिकारी, नाहन द्वारा पुलिस थाना नाहन में मामला दर्ज करवाया कि  रात करीब 08:37 बजे उनके मोबाईल नंबर पर एक मोबाईल नंबर से व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें धमकी दी कि यदि कल दिनांक 25.10.2026 को वाल्मीकि जयंती के अवसर पर निकलने वाले जुलूस का रूट बदला गया तो अंजाम बुरा होगा। एसपी ने बताया कि शिकायत पर पुलिस थाना नाहन में धारा 351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। उन्होंने ने बताया कि  नाहन शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा  वाल्मीकि जयंती जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए पुलिस द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। कॉल करने वाले की पहचान के लिए तकनीकी जांच व कॉल डिटेल का विश्लेषण किया जा रहा है।  जिला पुलिस किसी भी व्यक्ति द्वारा कानून व्यवस्था को भंग करने या सरकारी अधिकारी को धमकाने का प्रयास करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी ।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • एसडीएम को मिली धमकी अगर बाल्मीकि शोभायात्रा का रुट बदला तो अंजाम बुरा होगा, एफआईआर दर्ज
    • अजय शर्मा के मार्गदर्शन में बॉयज स्कूल ने जीती मेजर गेम्स की ऑल राउंड बेस्ट ट्रॉफी
    • शिलाई में युवा कांग्रेस ने चंद्रमणि कुलेठी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
    • ददाहू में बहस के बाद दोबारा आमना-सामना, रास्ता रोककर युवक से मारपीट का आरोप
    • सराहां में महिला को टक्कर मारकर स्कूटी चालक फरार, मुंह के बल गिरने से आई चोटें
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.