सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)कृषि अभियांत्रिकी के अंतर्गत प्रदेश में खेती के मशीनीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि मशीनरी पोर्टल को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पुनः सक्रिय किया जा रहा है। यह पोर्टल 25 अक्तूूबर, 2026 को दोपहर 12.00 बजे से 29 अक्तूूबर, 2026 तक सक्रिय रहेगा। यह जानकारी कृषि विभाग सोलन के उप निदेशक अजब नेगी ने दी।
अजब नेगी ने कहा कि किसान इस पोर्टल पर 25 अक्तूबर, 2026 की दोपहर 12.00 बजे से 29 अक्तूूबर, 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। इसके उपरांत 30 अक्तूबर, 2026 को पारदर्शी लॉटरी प्रणाली के माध्यम से लाभार्थी किसानों का सम्बन्धित उपकरणों के लिए चयन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कि लघु एवं सीमांत किसानों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा महिला किसानों को पात्रता एवं निर्धारित नियमों के अनुसार कृषि उपकरणों की खरीद पर 50 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जाएगा।
अजब नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार खेती के मशीनीकरण के दृष्टिगत आधुनिक मशीनरी एवं विकसित उपकरणों के प्रयोग बढ़ावा दे रही है। कृषि विभाग द्वारा किसानों को वृहद स्तर पर पावर टिलर, पावर वीडर सहित विभिन्न कृषि उपकरण उपदान पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं ताकि किसान व्यापक स्तर पर लाभान्वित हो सकंे।
उन्होंने कहा कि कृषि विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश कृषि अभियान्त्रिकी उप मिशन के तहत किसानों को कृषि उपकरणों की खरीद पर अनुदान प्रदान किया जाता है। इच्छुक किसान विभाग के पोर्टल agrimachinery.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उप निदेशक ने किसानों से आग्रह किया कि वे निर्धारित समयावधि के भीतर पोर्टल पर आवेदन करें तथा कृषि मशीनरी खरीदते समय केवल भारत सरकार से पंजीकृत फर्म एवं स्वीकृत मॉडल का ही चयन करें, ताकि उन्हें भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।.
Breakng
- कृषि मशीनरी खरीद के लिए एग्री मशीनरी पोर्टल पर आवेदन 25 अक्तूबर से 29 अक्तूबर, 2026 तक
- 27 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
- गणित के भय से आनंदमय शिक्षण तक, अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन में सीबीएसई की दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
- जबतक सरकार पेंशनर्स की देनदारी अदा नहीं करती जन जागरण अभियान चलता रहेगा : ओ एल चौहान
- एसडीएम को मिली धमकी अगर बाल्मीकि शोभायात्रा का रुट बदला तो अंजाम बुरा होगा, एफआईआर दर्ज
- अजय शर्मा के मार्गदर्शन में बॉयज स्कूल ने जीती मेजर गेम्स की ऑल राउंड बेस्ट ट्रॉफी
Sunday, October 25
