नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-सिरमौर जिले के पच्छाद उपमंडल में धनतेरस के दिन शिमला-नाहन मार्ग पर डुंगाघाट के समीप एक बोलेरो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए।जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 10:30 के आसपास पेश आया । दुर्घटना की सूचना मिलते ही पच्छाद की एसडीएम प्रियंका चंद्रा मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू करवाया। बचाव अभियान स्थानीय स्तर पर चलाकर सभी घायलों को उपचार के लिए सराहां अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बोलेरो में सवार सभी लोग शिलाई क्षेत्र के कांटी-मश्वा के निवासी हैं। एसडीएम प्रियंका चंद्रा ने एक की मौत और 10 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घायलों को आवश्यक उपचार उपलब्ध करवाया जा रहा है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
Breakng
- दीपावली का पर्व खुशियों और रोशनी के साथ मनाएं, सुरक्षा को भी बनाएं अपनी प्राथमिकता
- महिला विकास प्रोत्साहन योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित
- पुरुवाला में 291 ग्राम गांजा के साथ पुलिस ने आरोपी धरा
- अक्षरधाम पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया दीपावली पर्व, रंगोली व कार्ड के साथ कई प्रतिभाएं दिखाई
- दून वैली स्कूल भट्टनवाली के चार खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे हिमाचल का प्रतिनिधित्व
- डुंगाघाट में खाई में गिरी बोलेरो, एक की मौत, 10 घायल
Friday, November 6
