Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • आसमान में इंद्र और धरती पर सुखविंदर सकहर ढा रहे हैं हिमाचल में – मेला राम शर्मा।
    • आपदा पीड़ितों के लिए भाजपा ने रवाना की राशन की राहत सामग्री
    • जनता का पैसा अपने मित्रों पर लुटा रही सुक्खू सरकार : प्रताप सिंह रावत
    • जंगल में बेचता था शराब, पुलिस ने दबोचा दो मामलों में 10 लीटर पकड़ी शराब
    • संगड़ाह कॉलेज की करोड़ों की इमारत भूस्खलन और खुदाई से खतरे में
    • चोरी की 2 बाइकों के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»राज्यपाल ने रोपा दुर्लभ पौधा जिन्को
    हिमाचल प्रदेश

    राज्यपाल ने रोपा दुर्लभ पौधा जिन्को

    By Himachal VartaSeptember 4, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन में आज दुर्लभ पौधा ‘जिन्को’ रोपित किया। इस मौके पर लेडी गवर्नर सत्यावती मिश्र ने भी जिन्को पौधा रोपित किया।
    इस अवसर पर, राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश प्रकृति की दृष्टि से समृद्ध है और इसे संजोए रखने के लिए हम सभी को प्रयास करने चाहिए ताकि प्रदेश की हरियाली और पर्यावरण को बरकरार रखा जा सके।
    उन्होंने कहा कि जिन्को एक जीवित जीवाश्म है, जो 270 मिलियन वर्ष पुराना है। यह लगभग एक हजार वर्ष तक जीवित रह सकता है। इसका उपयोग विभिन्न बीमारियों जैसे दमा, अल्जाइमर, कैंसर, मानसिक रोग और रक्त संचार इत्यादि के उपचार में किया जाता है।
    राज्यपाल ने इससे पूर्व, इस दुर्लभ पौधे को बागवानी शोध एवं विस्तार केन्द्र क्रेगनैनो (मशोबरा) में भी लगाया था। उन्होंने वन विभाग से ऐसे दुर्लभ पौधों की प्रजातियों व औषधीय पौधों को रोपित करने पर बल देने का आह्वान किया है।
    राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • आसमान में इंद्र और धरती पर सुखविंदर सकहर ढा रहे हैं हिमाचल में – मेला राम शर्मा।
    • आपदा पीड़ितों के लिए भाजपा ने रवाना की राशन की राहत सामग्री
    • जनता का पैसा अपने मित्रों पर लुटा रही सुक्खू सरकार : प्रताप सिंह रावत
    • जंगल में बेचता था शराब, पुलिस ने दबोचा दो मामलों में 10 लीटर पकड़ी शराब
    • संगड़ाह कॉलेज की करोड़ों की इमारत भूस्खलन और खुदाई से खतरे में
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.