Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    • लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नाहन विधानसभा क्षेत्र में इस बरसात में लगेंगे एक लाख नींबू के पौधे-डा. बिन्दल
    हिमाचल प्रदेश

    नाहन विधानसभा क्षेत्र में इस बरसात में लगेंगे एक लाख नींबू के पौधे-डा. बिन्दल

    By Himachal VartaJuly 19, 2020
    Facebook WhatsApp

    किसानों की आय बढ़ाने के लिए नींबू की खेती बनेगी रोजगार का जरिया

    नाहन। विधायक डा. राजीव बिन्दल के प्रयासों से नाहन विधानसभा क्षेत्र के किसानों की आमदनी को बढ़ाने की कवायद शुरू की गई है। गत वर्ष शुरू किए गए अभियान में किसानों को अपनी बेकार पड़ी भूमि में नींबू के पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया था और लगभग 15 हजार नींबू के पौधे निशुल्क बांटे गए थे।
    डा. राजीव बिन्दल ने बताया कि वर्ष 2020 में एक लाख नींबू के पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, उसके लिए पूरा साल किसानों से संवाद किया गया और स्वयं सहायता समूह की बहनों को इस दिशा में प्रेरित किया गया है। उन्होंने कहा कि बरसात के सीजन को देखते हुए पौधे वितरित करने का कार्य शुरू किया जा रहा है। इससे पूर्व गडढा करने के लिए पंचायतों को मशीनें भी उपलब्ध करवाई गई हैं।
    डा. राजीव बिन्दल ने बताया कि 23 जुलाई से 26 जुलाई तक नाहन के विभिन्न पंचायतों में नींबू के पौधे बांटने का कार्यक्रम तय किया गया है। उन्होंने बताया कि 23 जुलाई को पंजाहल, जमटा बनेठी और चाकली पंचायतों, 24 जुलाई को देवका पुड़ला, सुरला, कौलांवालाभूड़ और बर्मा पापड़ी पंचायतों, 25 जुलाई को धगेड़ा, रामा-धौण और सैन की सेर पंचायतों में नींबू के पौधे वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही 26 जुलाई को बनकला, सतीवाला, मात्तर व नाहन पंचायतों में नींबू के पौधों वितरित करने का कार्यक्रम निर्धारित है। ततश्चात हरिपुर खोल पंचायत में पौधों का वितरण होगा।
    डा. बिन्दल ने कहा कि यदि 5 वर्षों तक लगातार एक लाख पौधा नींबू का इलाके में लगाया जाएगा तो किसान की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    • लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.