Author: Himachal Varta

नाहन  संजय सिंह  31 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) : – नाहन में दिल्ली गेट के समीप एमसी कॉम्प्लेक्स की एंट्री पर एक बड़ा हादसा टल गया। यहां घूमने आए पर्यटकों की गाड़ी (पीबी 13 एएफ-51 51) पार्किंग के धोखे में सीधे सीढ़ियां उतर गई। इस दुर्घटना में चालक की जान तो बची ही, जो लोग कॉम्प्लेक्स के बाहर गैलरी में धूप सेक रहे थे वह भी बाल-बाल बच गए। दुर्घटना की बड़ी वजह एमसी कॉम्प्लेक्स सेकेंड फ्लोर के ऊपर लगा पार्किंग का बोर्ड है। यह पार्किंग का बोर्ड बिल्कुल एमसी कॉम्प्लेक्स की निचली दुकानों के एंट्री प्वाइंट पर लगा हुआ…

Read More

नाहन संजय सिंह  31 जनवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-जिला सिरमौर में बाल संरक्षण हेतु चलाई जाने वाली योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। यह निर्देश उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज उपायुक्त कार्यालय में जिला बाल संरक्षण समिति द्वारा आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। उन्होंने जिला सिरमौर में बाल अपराधों को रोकने से संबंधित सूचना हेतु टोल फ्री नंबर 1098 का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा यह नंबर सभी सार्वजनिक स्थलों अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों, बस अड्डों व बाजारों में प्रदर्शित किया जाना सुनिश्चित करें, ताकि बाल अपराध से संबंधित कोई भी…

Read More

शिमला 31जनवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-प्रदेश में 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 3 फरवरी से स्कूल खोल दिए जाएंगे। फाइव डे वीक की व्यवस्था भी खत्म हो गई है। अब सप्ताह में 6 दिन सरकारी कार्यालयों में कामकाज होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सोमवार को राज्य सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में अहम फैसले लिए। प्रदेश में 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 3 फरवरी से स्कूल खोल दिए जाएंगे। ग्रीष्मकालीन स्कूलों में 1 फरवरी मंगलवार से शिक्षकों का स्कूलों में आना अनिवार्य कर दिया गया है। विद्यार्थियों के लिए नियमित कक्षाएं 3 फरवरी से लगेंगी।…

Read More

पाँवटा साहिब  31 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- आंज भोज के शिवा में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने शिवा बस स्टैंड के पास सूबे की जनता को 4.50 करोड़ की राशि से भरली से बनोर तक टाइरिंग के लिये भूमि पूजन किया। इस सड़क के लिये यह राशी सडक़ में होने वाली टाइरिंग करने के साथ साथ डंगे, क्रैटवाल,के अलावा भोंवरेड खड़ में पुलिया का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने लगभग सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में विदिवत पूजन किया। उन्होंने अब्राड हुए संबंधित ठेकेदार को गुणवत्ता संबंधी सख्त आदेश दिए। शिवा पंचायत की प्रधान बबिता परमार ने सुनोग स्कूल का…

Read More

रेणुका जी राजीव कुमार भट्नोर  31 जनवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}   श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के संगड़ाह थाना के अंतर्गत खेगुआ पेट्रोल पंप के समीप कार और स्कूटी की जोरदार टक्कर होने का मामला जानकारी में आया है। जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना श्री रेणुकाजी- हरिपुरधार मार्ग पर हुई है। जिसमें हरियाणा नंबर एचआर 70डी 5761 स्विफ्ट डिजायर की स्कूटी संख्या एचपी 74ए 1653 में खेगुआ के पेट्रोल पंप के समीप टक्कर हुई। इस दुर्घटना में हमीरपुर के डेरा पलोरा निवासी स्कूटी चालक 22 वर्षीय मनीष उसके साथ बैठी 20 वर्षीय रीना बुरी तरह से घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी…

Read More

31 जनवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-हिमाचल प्रदेश में आईजीएमसी शिमला, कांगड़ा के टांडा, हमीरपुर, चंबा, नाहन और मंडी नेरचौक में मेडिकल कॉलेज हैं। डॉक्टरों को भी रुटीन के ऑपरेशनों की तिथियां फिलहाल नहीं देने के लिए कहा है। प्रदेश सरकार ने मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में रुटीन आपरेशन पर रोक लगा दी है। कोरोना के चलते फिलहाल एक सप्ताह तक यह व्यवस्था की गई है। मामले घटने के बाद ही सर्जरी, पथरी, आर्थोपेडिक्स, आंखों के ऑपरेशन हो सकेंगे। हादसों में घायल व गंभीर रोगियों के ऑपरेशन चलते रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि एक्टिव मामलों में कमी आई है, लेकिन अभी…

Read More

शिमला 31 जनवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-कोरोना के कारण प्रदेश में 31 जनवरी तक स्कूल बंद हैं। कार्यालयों में 50 फीसदी स्टाफ बुलाया जा रहा है। ऐसे में फाइव डे वीक को जारी रखना है या नहीं, इस पर भी चर्चा होगी। हिमाचल प्रदेश कैबिनेट बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में होगी। इसमें बजट सत्र की तिथियां तय करने पर फैसला होगा। इसके अलावा कर्मचारियों को नए वेतनमान के लिए 15 फीसदी के तीसरे विकल्प को भी कैबिनेट मंजूरी देगी। कोविड के चलते ग्रीष्मकालीन स्कूलों में नौवीं से 12वीं कक्षाओं के लिए छुट्टियां जारी रखने या…

Read More

नाहन संजय सिंह  30 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- सिरमौर जिला की पंचायतों में इन दिनों स्वच्छता सर्वेक्षण किया जा रहा इस सर्वेक्षण के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। सर्वेक्षण के मद्देनजर गठित टीमों में विभिन्न विभागों को शामिल किया गया है यह टीम सदस्य पंचायतों में जाकर सर्वेक्षण करेंगे और पंचायत की स्वच्छता रिपोर्ट तैयार की जाएगी। सर्वेक्षण के तहत गठित एक टीम ने आज नाहन विधानसभा क्षेत्र की सैनवाला पंचायत का दौरा किया। सर्वेक्षण टीम के सदस्य तुलसा देवी व  रविंद्र सिंह ने बताया कि सफाई व्यवस्था को जांचा जा रहा है और यह देखा जा…

Read More