नाहन (हिमाचलवार्ता)। – हिंदू जागरण मंच ने कई मांगों को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन सौंपा है। हिंदू जागरण मंच ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि जल्द इन मांगों पर कार्रवाई की जाए अन्यथा जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। नाहन में मीडिया से बात करते हुए हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय सचिव मानव शर्मा ने कहा कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे हटाने व लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग हिंदू जागरण मंच द्वारा की जा रही है। मगर सरकार इस मामले को लेकर गंभीर होती नजर नहीं आ…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। चाइल्ड लाइन सिरमौर की टीम द्वारा बाल दिवस के उपलक्ष नाहन ब्लॉक सतीवाला गांव में आउटरीच किया गया जहां पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा जिला में विभिन्न विभागों में शिलान्यास और उद्घाटन किया गया। चाइल्ड लाइन सिरमौर की समन्वयक सुमित्रा शर्मा कहा कि इस दौरान टीम द्वारा लोगों को 1098 के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने बताया गया कि चाइल्ड हेल्पलाइन इस महीने दोस्ती सप्ताह मनाएगी जो कि 7 दिनों तक चलेगा , जिसकी शुरुआत हम गत 14 नवंबर यानी बाल दिवस से शुरू हो गई है जो 21 नवंबर तक चलेगा। टीम जिला के…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज प्रदेश रेडक्राॅस सोसायटी के माध्यम से नगर निगम शिमला के सफाई कर्मचारियों को कम्बल वितरित किए। रेडक्राॅस अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्ष डा. साधना ठाकुर ने भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि रेडक्राॅस सोसायटी समय-समय पर मानवता की सेवा में कई कार्य कर रही है और जरूरतमंद लोगों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि रेडक्राॅस के माध्यम से जरूरतमंदों को 1100 कम्बल वितरित किए गए हैं। नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौण्डल, राज्यपाल के सचिव प्रियतु मण्डल, नगर निगम शिमला…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज राजभवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के आगमन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार और उपाध्यक्ष हंसराज भी इस अवसर पर उपस्थित थे। वह अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन में शामिल होने के लिए शिमला आए हैं। उनके सम्मान में राज्यपाल द्वारा 18 नवम्बर को रात्रि भोज का आयोजन भी किया जाएगा।
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज धर्मशाला में राज्य के लिए जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जेआईसीए) के आर्थिक सहयोग से 1010.60 करोड़ रुपये की हिमाचल प्रदेश फसल विविधिकरण संवर्धन परियोजना (एचपीसीडीपी) चरण-प्प् के शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, क्योंकि इन क्षेत्रों में कुल जनसंख्या के 90 प्रतिशत से अधिक लोग रहते हैं और लगभग 70 प्रतिशत जनसंख्या अपनी आजीविका के लिए कृषि क्षेत्र पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि सीमित वित्तीय संसाधनों और कोरोना महामारी के कारण मंदी के बावजूद, वर्तमान सरकार ने राज्य…
राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित शिमला (हिमाचलवार्ता)। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग ने आज यहां होलीडे होम में कौन मीडिया से नहीं डरता विषय पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव जे.सी शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि लोकतंात्रिक व्यवस्था में प्रेस एक महत्वपूर्ण स्तम्भ की भूमिका निभा रहा है। मीडिया को अपने क्षमता निर्माण में वृद्धि की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है ताकि लोकतांत्रिक व्यवस्था के संचालन में कुशलतापूर्वकयोगदान दे सके। इसके अतिरिक्त, मीडिया को समाज में…
नाहन (हिमाचल वार्ता)।- जिला सिरमौर के अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला में पहली बार आयोजित खेल गतिविधियों को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। आज महिला वॉलीबॉल, पुरुष फुटबॉल, कबड्डी व बैडमिंटन खेलों का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपमण्डल दण्डाधिकारी नाहन एवं सदस्य सचिव श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड रजनीश कुमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। खेल गतिविधियों में कबड्डी का उद्घाटन मैच परशुराम क्लब व गलजा धारटीदार के बीच हुआ जिसमें परशुराम क्लब घलजा ने धारटीधार को 20 अंकों से पराजित करके प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। दर्शकों ने कबड्डी प्रतियोगिता का जमकर…
कीकली के पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में नवोदित लेखकोें को किया प्रोत्साहित शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में कीकली चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ‘51 स्किन्टिलेटिंग टेल्स’ पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक बच्चों की कहानी संग्रह है, जिसमें देश भर के बच्चों की पुरस्कृत कहानियों को चयनित करके संकलित किया गया है। राज्यपाल ने बच्चों की सृजनशीलता और उनकी उच्च स्तर की कल्पनाशक्ति की जमकर सराहना करते हुए कहा कि मौजूदा समय में इन्हीं गुणों को हम बच्चों में देखना चाहते हैं। देश में सृजनशीलता की कोई कमी नहीं है लेकिन…