Author: Himachal Varta

नाहन (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सोलन जिले के चम्बाघाट में 8 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सर्किट हाउस का लोकार्पण किया। इसके पश्चात्, वर्चुअल माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर, नागरिक अस्पताल घुमारवीं और नागरिक अस्पताल अर्की के लिए पीएसए सयंत्रों का भी शुभारम्भ किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में पीएमकेयर्ज के अन्तगर्त 2.16 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किए गए पीएसए प्लांट का भी शुभारम्भ किया। इस अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएमकेयर्ज के अन्तर्गत क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में 1000 एलपीएम क्षमता और नागरिक अस्पताल अर्की में…

Read More

दिव्यांग युवाओं का मतदाता सूची में पंजीकरण के लिए उठाएं विशेष कदम नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम की बैठक अतिरिक्त उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने निर्वाचन विभाग को निर्देश दिए कि जिले के ऐसे युवा व युवतियां जिनकी आयु 18 व 19 वर्ष के बीच है, उन्हें मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि राजकीय महाविद्यालय नाहन व सराहां में ऐसे युवा, जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक है, का मतदाता सूची में पंजीकरण करने के लिए विशेष शिविर…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता में कमी पाए जाने व शिकायत मिलने पर संयुक्त विभागीय कमेटी कार्रवाई करेगी। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर सोनाक्षी तोमर ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत सुरक्षित खाद्य एवं स्वस्थ आहार हेतु गठित द्वितीय जिला स्तरीय  सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि जल्द ही जिला मे बिना लाइसेंस के चलाई जा रही  खाद्य व्यवसाय से जुड़ी दुकानों के मालिकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में गत एक वर्ष के दौरान खाद्य व्यवसायों से जुडी दुकानों में लगभग 29…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। मैसर्ज ब्लू स्टार लिमिटेड कालाअम्ब में इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, फिटर, प्लंबर आदी 60 आईटीआई अभ्यर्थियों की भर्ती की जानी है, जिसके लिए उप-रोजगार कार्यालय शिलाई में 28 सितम्बर 2021 को प्रातः 10ः30 से 2ः00 बजे तक साक्षात्कार लिए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय युवाओं को रोजगार देने के लिए पूर्णतः प्रयासरत है, जिसके लिए इस माह में यह दूसरा कैम्पस इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने इस इंटरव्यू में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, मूल प्रमाण पत्र व अपने बायोडाटा की कॉपी…

Read More

सोलन (हिमाचलवार्ता)। सोलन विधानसभा क्षेत्र के लिए 110 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाएं के शिलान्यास व उद्घाटन मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सोलन से सोलन विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 110 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। उन्होंने क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के भवन की आधारशिला रखी, जिसका निर्माण 90.33 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। उन्होंने ग्राम पंचायत दंघील और हिनर के कुरगल, नोहरा, करोग, छोब व टकराना गांव के लिए 4.59 करोड़ रुपये से निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना और हिनर पंचायत के सवानगांव के लिए 1.33 करोड़ रुपये की उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)।  हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा को एक्वा फाउंडेशन बांध सुरक्षा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड-2021 से सम्मानित किया गया है।  यह अवार्ड उन्हें 14 से 17 सितंबर, 2021 तक नई दिल्ली में वर्चुअल माध्यम से आयोजित की जा रही पंद्रहवीं विश्व एक्वा कांग्रेस और बांध सुरक्षा सम्मेलन के दौरान दिया गया। बांध सुरक्षा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड देश में बांध सुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तित्व को प्रदान किया जाता है। इससे पूर्व श्री शर्मा अप्रैल, 2017 से जुलाई, 2020 तक भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष रहे हैं। इस वर्ष…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी की कि जिला लाहौल-स्पीति के उप-मंडल उदयपुर, काजा, केलांग और काजा तथा जिला चम्बा के उप-मंडल पांगी में क्रमशः चरण-I और चरण-II चुनाव के अन्तर्गत पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के दृष्टिगत 29 सितम्बर, 2021 और एक अक्तूबर, 2021 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। औद्योगिक विवाद अधिनियम के अन्तर्गत इन क्षेत्रों में स्थित सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम, शैक्षणिक संस्थान, औद्योगिक परिसर तथा दुकानें इन तिथियों को बन्द रहेंगी। उन्होंने कहा कि नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 की धारा 25 के अन्तर्गत दैनिक भोगी कर्मचारियों के लिए…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाये गये कार्यक्रम अपना बूथ सबसे मजबूत के अंतर्गत आज प्रदेश के पूर्व विधान सभा अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जी आर मुसाफिर ने रासु मांदर जॉन का दौरा किया। इस दौरान जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के विचार सुने वही उनकी समस्याओं से भी अवगत हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य ठप्प पडे है। सरकार हर मोर्चे पर विफल रही हैं विकास का पहिया थम चुका है, सिर्फ कागजों में लीपा पोती की जा रही हैं जबकि धरातल पर कोई भी कार्य नजर नहीं आ रहा है। लोग महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त…

Read More