नाहन (हिमाचलवार्ता)। राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ के इको क्लब और भूगोल शास्त्र विभाग ने संयुक्त रूप से विश्व ओजोन दिवस मनाया। इस अवसर पर जनसाधारण को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए माइक्रो मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें 50 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग के अभय शर्मा ने सबसे कम समय लेकर स्वर्ण पदक हासिल किया। रजत तथा रजनीश रजत पदक लेकर दूसरे स्थान पर रहे और परीक्षित ने कांस्य पदक प्राप्त किया। जाता महिला वर्ग में निकिता शर्मा ने स्वर्ण पदक, महक ठाकुर ने रजत तथा श्वेता ने कांस्य पदक हासिल किया। महाविद्यालय की प्राचार्य…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। आजादी के लगभग 7 दशकों के बाद भी उपमंडल मुख्यालय राजगढ़ में अग्निशमन केंद्र नहीं खुल पाया है। यहा क्षेत्र के लोग दशकों से अग्निशमन केंद्र खोलने की मांग कर रहे है। मगर यहा सरकारो द्वारा इस और कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। यहा इस समय 30 पंचायते और एक नगर पंचायत है , मगर हजारों की आबादी वाले इस क्षेत्र में आगजनी की घटना होने पर लोगो की सुरक्षा राम भरोसे है। अगर भौगोलिक दृष्टि से देखा जाए तो यह क्षेत्र काफी बड़ा है और कई किलोमीटर तक फैला है। क्षेत्र की सीमा एक और…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। राजकीय आदर्श महाविद्यालय सराहा के नए भवन का शुभारंभ पच्छाद विधायक रीना कश्यप ने हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड अध्यक्ष बलदेव भंडारी की अध्यक्षता में हुआ। इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि रीना कश्यप व बलदेव भंडारी ने दीप प्रज्वलन कर की। महाविद्यालय के प्राचार्य हेमंत कुमार ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया और महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं से विधायक को अवगत करवाया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वह अपना लक्ष्य रख कर पढ़ाई करें ताकि आप आगे…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला के मुख्यालय नाहन शहर सहित आसपास के सभी क्षेत्रों में रविवार यानी 19 सितंबर 2021 के दिन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक 33केवी गिरी नगर-नाहन सबस्टेशन दोसड़का में मरम्मत कार्य के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता रमेश भारद्वाज ने दी। उन्होंने बताया कि रविवार को नाहन के आसपास के क्षेत्रों जैसे शंभूवाला, बनकला, सतीवाला, बोहिलियों, मातरभेड़ो, कटासन, गाढ़ाभूड्ढी, विक्रमबाग, आम्बवाला, सेनवाला, बांकाबड़ा, देवनी, नियर, मोगिनंद, बोगरिया, सलानी, कटोला, जमटा धगेडा, सुरला, चासी, जबल का बाग व रामाधोन में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
नाहन (हिमाचलवार्ता)। -सराहां ग्राम पंचायत के पूर्व उप प्रधान रहे सुशील कुमार शर्मा को अब वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराहां के एसएमसी अध्यक्ष की कमान मिली है, उन्हें आज सर्वसम्मति से एसएमसी अध्यक्ष चुना गया। स्कूल प्रांगण में कार्यकारी प्रधानाचार्य सुभाष शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें करीब 60 अभिभावकों ने हिस्सा लिया। बैठक में एसएमसी की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाना था। इस पर अध्यक्ष पद के लिए सुशील कुमार शर्मा का नाम सामने आया। उपस्थित सभी सदस्यों ने अपनी सहमति जताते हुए उन्हें अध्यक्ष पद के लिए उपयुक्त पाया। इस तरह उन्हें आम…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। अक्सर लोग कहते हैं कि पहाड़ में बीते वक्त के लोग बेहद ही बलिष्ठ, शारीरिक रूप से सुडौल, स्वस्थ और मजबूत कद काठी वाले होते थे। दरअसल ये सिर्फ कहावत नहीं बल्कि 100 फीसदी सच बात भी है। इसकी वजह है पहाडी लोगों का पौष्टिकता से भरा शुद्ध ऑर्गेनिक खान-पान और प्रकृति से बेहद करीबी। ज़रा सोचिए जो जिस कौदा के अनाज से कई बीमारियों का इलाज होता था, उसे हम भूल गए और शहरी पेकिंग वाले आटे की तरफ बढ़ गए । पहाड़ी क्षेत्रो में उगाया जाने वाला कौदा पौष्टिकता का खजाना है और इस अनाज के…
लाखों रूपए का अनाज हुआ बर्बाद, चीनी, आटा और चावल… नाहन (हिमाचलवार्ता)। भारी बरसात से सिरमौर के डिपुओं में राशन की आपूर्ति करने वाले प्रदेश सिविल सप्लाई के नाहन स्थित गोदाम में अचानक बरसाती पानी घुस गया। इसके चलते गोदाम में रखा हजारों का अनाज खराब हो गया। गोदाम के प्रभारी अशोक चोपड़ा ने बताया कि सड़क पर हो रही खुदाई के चलते गोदाम में पानी आया है। उन्होंने बताया कि गोदाम में पानी आने कारण गोदाम में रखा अनाज की पहली और दूसरी लाइन तक पानी से अनाज खराब हो गया है। जबकि गोदाम के साथ वाले स्टोर जिसमे…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। वीरवार को राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ के इको क्लब और भूगोल शास्त्र विभाग ने संयुक्त रुप से विश्व ओजोन दिवस मनाया। इस अवसर पर जनसाधारण को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए माइक्रो मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें 50 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग के अभय शर्मा ने सबसे कम समय लेकर स्वर्ण पदक हासिल किया। रजत तथा रजनीश रजत पदक लेकर दूसरे स्थान पर रहे और परीक्षित ने कांस्य पदक प्राप्त किया। महिला वर्ग में निकिता शर्मा ने स्वर्ण पदक, महक ठाकुर ने रजत तथा श्वेता ने कांस्य पदक हासिल किया। महाविद्यालय की प्राचार्य…