Author: Himachal Varta

नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार पुलिस की मुहिम जारी है,इसी कड़ी में पुरुवाला थाना क्षेत्र व पांवटा थाना क्षेत्र के तहत दो अलग अलग मामलों में पुलिस ने दो तस्करों को हिरासत में लिया है। बता दे कि बाहरी राज्यों के उक्त दोनों आरोपियों से चरस की बड़ी खेप बरामद की गई है। प्राप्त जानकारी मुताबिक एक मामले में राकेश कुमार, उमेश कुमार, जय प्रकाश टीम एसआईयू कार्यालय नाहन को सूचना मिली कि गांव गात्तू के पीछे ऊपर पहाडी पर एक भेड़-बकरी पालक का डेरा अस्थाई रूप से जंगल में रुका हुआ है। जिसमें एक…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपमंडल पांवटा साहिब में वन विभाग व खनन विभाग की संयुक्त टीम ने खनन प्रभावित इलाकों में छापामारी कर कार्रवाई को अंजाम दिया । आधिकारिक सूत्रों के अनुसार विभाग को यहां भूपपुर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध खनन की शिकायते मिल रही थी, जिस पर दोनों विभागों के टीम ने संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस दौरान पुलिस टीम ने भूपपुर क्षेत्र में अवैध खनन में 4 वाहन दबोचे और चालकों से 30 हजार जुर्माना वसूला। टीम में वन विभाग के बीओ सुमन्त कुमार , वन रक्षक दीपराम, सुरजीत, वनकर्मी कीर्तन व माइनिंग विभाग के इंस्पेक्टर…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश में चल रहे सड़क सुरक्षा अभियान के तहत लोगों को यातायात बारे जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज नेशनल हाईवे 7 पर पुलिस व सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों से जुड़ी जानकारियां दी गई। नाहन दोसड़का के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ओर जहां वाहन चालकों को यातायात नियमों से जुड़ी जानकारियां दी गई वहीं वाहन चालकों की आंखों की जांच के अलावा उनका बीपी, शुगर व ब्लड टेस्ट भी किया गया। सड़क सुरक्षा क्लब के अध्यक्ष विशाल तोमर ने बताया कि सड़क सुरक्षा…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब – शिलाई क्षेत्र पिछले 4 वर्षों से जिला सिरमौर के राजबन में बंद पड़े केंद्रीय विद्यालय को पुनः शुरू करने के लिए हर मंच पर आवाज को बुलंद करता रहा। गौर हो कि जिला सिरमौर के राजबन में 2002 से पूर्व में केंद्रीय विद्यालय हुआ करता था जिसके अंतर्गत यहां पर 35 कमरों का भवन और दो खेल के मैदान आते थे। लेकिन किसी कारणवश 2002 में यह केंद्रीय विद्यालय बंद हो गया था। वर्तमान में इस भवन में एक निजी कॉलेज चल रहा है। संगठन ने इस केंद्रीय विद्यालयों को खुलवाने हेतु…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला सिरमौर, नाहन में जिला सिरमौर बैडमिंटन एसोसिएशन की बैठक पुलिस अधीक्षक सिरमौर ओमपति जमवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में रमेश ठाकुर सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन, संजय कालिया कोषाध्यक्ष एसोसिएशन, सुरेंद्र हिंदुस्तानी सचिव तथा जिला सिरमौर बैडमिंटन एसोसिएशन के सदस्य सोहनलाल, नीरज कांत रमोल, अमिताभ सिंघानिया, सुरेंद्र राणा, नितीश शर्मा, नितिन शर्मा और संदीप चौहान ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि एसोसिएशन में नए सदस्य शामिल किए जाएं तथा ऐसे पुराने सदस्य जो जिला सिरमौर छोड़ कर कहीं बाहर चले गए हैं उन्हें एसोसिएशन से…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज तमिलनाडु में एक हेलीकाॅप्टर दुर्घटना में चीफ आॅफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी और सशस्त्र बलों के अन्य कर्मियों के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने कहा कि जनरल बिपिन रावत ने राष्ट्र की सुरक्षा और भारतीय सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण के लिए बहुत योगदान दिया। उनका निधन देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की। जय राम ठाकुर ने कहा कि देश ने भारतीय सेना के एक सम्मानित अधिकारी…

Read More

नयी दिल्ली/चेन्नई (हिमाचल वार्ता)। सेना का MI-17V5 विमान हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। अभी तक 14 में से सिर्फ चार लोगों को रेस्क्यू किया गया है। वायु सेना ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा है कि सेना का एमआई-17V5 हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। इस हेलीकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत भी मौजूद थे। वायु सेना ने हादसे का कारण जानने के लिए जांच के आदेश दिए हैं। वायु सेना के हेलीकॉप्टर क्रैश में अब तक चार लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। अब तक सीडीएस बिपिन रावत की ओर से ओर से कोई जानकारी…

Read More

जयसिंहपुर में जल शक्ति विभाग मण्डल और खण्ड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय खोलने की घोषणा शिमला(हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कांगड़ा जिला की जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 144 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण किए। इसके उपरान्त चैगान मैदान जयसिंहपुर में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने जयसिंहपुर में जल शक्ति विभाग मण्डल और खण्ड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय खोलने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पंचरूखी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तरोन्नत करने, गांदर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने, ग्राम पंचायत लाहडू में पशु औषधालय स्थापित करने, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला…

Read More