Author: Himachal Varta

नाहन (हिमाचलवार्ता)। – जिला बाल सरंक्षण कार्यालय सिरमौर द्वारा ग्राम पंचायत निहालगढ़ पांवटा साहिब मे एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अभय कांत अग्रवाल तथा अन्य सदस्य नसीम दीदान, सपना सोलंकी, रजनी शर्मा तथा अमित शर्मा भी शामिल रहे। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी आदेशों की अनुपालना मे एक अप्रैल 2020 से लेकर अब तक कोविड 19 या किसी भी अन्य वजह से अनाथ या अर्ध अनाथ हुए बच्चों की सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक तथा अन्य जानकारी प्राप्त कर उनकी जानकारी निदेशालय, महिला एवं बाल विकास विभाग…

Read More

 नाहन 11 दिसम्बर (हिमाचलवार्ता) :- हिमाचल प्रदेश परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक नाहन में आयोजित हुई जिसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगों पर मंथन किया गया। एचआरटीसी सेवानिवृत्त कर्मचारियों की कई ऐसी मांगे हैं जो पिछले लंबे समय से लंबित पड़ी हुई है। मीडिया से बात करते हुए कल्याण मंच के महासचिव हरशरण सिंह ने बताया कि एचआरटीसी के सेवानिवृत्त कर्मियों को साल 2015 के बाद महंगाई भत्ता नहीं मिल पा रहा है साथ ही मेडिकल बिलों के भुगतान में भी देरी हो रही है जिस कारण सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना उठाना पड़ रहा है उन्होंने…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा एनएसएस द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिलाई में सात दिवसीय एनएसएस शिविर आयोजित किया और शिविर का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य मुंशीराम वर्मा ने किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी दीप राम शर्मा ने बताया कि इस शिविर में 62 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं, जिनमें 39 छात्राएं जबकि 23 शामिल है। दीप राम शर्मा ने कहा कि शिविर के दौरान एनएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा स्कूल परिसर , छात्रावास और गोद लिए गए शिलाई गांव में सफाई अभियान चलाया जाएगा। साथ ही इस कैंप में छात्रों को एनएसएस की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा छात्रों को दैनिक…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर की अगुवाई में आईटीआई, शमशेरपुर पांवटा साहिब में सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर का आयोजन किया,जिसमें लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। इस जागरूकता शिविर में आईटीआई प्रशिक्षुओं और कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा, यातायात उल्लंघन पर नए नियम जो आये हैं जैसे नशीली दवाओं के दुरुपयोग/सिगरेट धूम्रपान सहित इनके दुष्प्रभावों के बारे में पुलिस द्वारा जागरूक किया गया उन्हें सड़क सुरक्षा पर पोस्टर/पैम्फलेट/स्टिकर वितरित किए गए हैं। सड़क सुरक्षा की शपथ के रूप में हस्ताक्षर भी किए गए।

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। आज एक बार फिर पांवटा साहिब में पुलिस ने नशा माफियाओं के खिलाफ डंडा चलाया, और पुरुवाला तथा पांवटा पुलिस टीम ने सयुंक्त रूप से छल्लूवाला के ओगलावाला वन क्षेत्र में छापा मारकर अवैध 1200 लीटर लाहण को नष्ट किया। पुलिस की इस कार्यवाही में अवैध शराब की भट्टियां, तीन धातु के ड्रम सहित 1200 लीटर लाहण को नष्ट किया गया। बताते चलें कि पुरुवाला व एसडीपीओ कार्यालय पांवटा की टीम साथ रही , जिसमें मुख्य एचएचसी राजेन्द्र, कांस्टेबल विक्रमजीत , अरुण शामिल रहे, जबकि दूसरी ओर पुरुवाला थाना से भी पुलिस जवान संग रहे और माफियाओं के…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। संस्कृत महाविद्यालय नाहन में आज युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से नेहरू युवा केंद्र द्वारा देशभक्ति एवं राष्ट्र निर्माण विषय पर खंड स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नाहन की तनिष्का पुडीर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जो कि आगामी दिनों में राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली भाषण प्रतियोगिता मे भाग लेगी। इसके अतिरिक्त पुर्नदार राजगढ की सरिना कुमारी द्वितीय स्थान व शिलाई कालेज की मनीषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला युवा अधिकारी अनील डोगरा ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर जिला में किसान सभा के विस्तार के लिए सदस्यता अभियान आरंभ किया जाएगा। प्रथम चरण में जिला में साढ़े सात हजार नए सदस्यों को किसान सभा में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। यह बात प्रदेश किसान सभा के राज्याध्यक्ष डाॅ. कुलदीप तंवर ने नाहन में किसान सभा के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। डॉ. तंवर ने बताया कि सिरमौर में तीन प्रमुख फसलों टमाटर, लहसुन और अदरक की सर्वाधिक पैदावार होती है परंतु सरकार द्वारा सिरमौर के किसानों के हितों के लिए आजतक कोई कारगर पग नहीं उठाए गए हैं।…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। – पांवटा साहिब में एक 17 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है ,जिसमें पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। माजरा पुलिस थाना में पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि उसकी 17 साल की लड़की के साथ जगदीप पुत्र जोगिंद्र सिंह निवासी चांदपुर ने दुष्कर्म किया है। युवक पिछले 5-6 महीनों से उसकी लड़की के साथ गलत काम कर रहा था, जिसकी जानकारी उसकी बेटी ने उसे…

Read More