रोजबेंदली आंगनबाड़ी केन्द्र भवन का डा. बिन्दल ने किया उदघाटन नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने आज बुधवार को अपने एक दिवसीय धारटी क्षेत्र के प्रवास के दौरान जैंथलघाट-धगेड़ा के 4.50 किलोमीटर मैटलिंग और टारिंग कार्य का उदघाटन किया। उन्होंने धारटी पंचायत के रोजबेंदली में नव निर्मित आंगनबाड़ी केन्द्र भवन का उदघाटन भी किया। डा. राजीव बिन्दल ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि नाहन विधानसभा का धारटी क्षेत्र दशकों तक मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहा। इस क्षेत्र में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी आवश्यक सेवाओं की भारी कमी रही है। उन्होंने…
Author: Himachal Varta
डा. बिन्दल ने स्वयं एजेंसी के अधिकारियों से की भेंट नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. बिन्दल ने बताया कि ऐतिहासिक एवं धरोहर शहर नाहन के लिए सिवरेज योजना प्राप्त करने की दिशा में हम काफी सकारात्मक ढंग से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिवरेज योजना के लिए अधिकृत अंतराष्ट्रीय फंडिग एजेंसी ‘‘फ्रेंच डवलपमेंट एजेंसी’’ के प्रमुख अधिकारियों ने गत दिवस नाहन का दौरा किया और सिवरेज योजना के प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया। डा. राजीव बिन्दल ने बताया कि नाहन शहर में सिवरेज योजना के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्हांेने कहा…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी आदेशों का अनुसरण करते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कि अध्यक्ष एवं जिला दण्डाधिकारी सिरमौर सोनाक्षी सिंह तोमर ने आदेश जारी करते हुए बताया कि आवासीय विद्यालयों को छोड़कर जिला के समस्त विद्यालय 25 सितंबर 2021 तक बंद रहेंगे जबकि शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक स्टाफ सदस्य स्कूल आते रहेंगे। आदेशानुसार आवासीय विद्यालयों में शिक्षा विभाग द्वारा जारी एसओपी की सख्ती के साथ अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी। कोविड-19 अनुरुप व्यवहार और अन्य मानकों का उल्लंघन करने पर दोषी के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51 से 60, आईपीसी की धारा 188 और अन्य कानूनी…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन ने जेईई मेन्स प्रतियोगिता परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय की चार छात्रों ने जेईई एडवांस की परीक्षा की लिए क्वालीफाई किया है। संस्कार शर्मा, दक्ष धीमान, सिया शर्मा व महक परमार ने जेईई मेन्स प्रतियोगिता परीक्षा में विद्यालय का नाम रोशन किया है। संस्कार शर्मा ने सर्वाधिक 96.16 पर्सेन्टाइल के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके अतिरिक्त दो विद्यार्थियों ने 90 पर्सेन्टाइल से अधिक व दो विद्यार्थियों ने अपने विशिष्ट वर्ग में 85 पर्सेन्टाइल से अधिक अंक प्राप्त किए। इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के पश्चात…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर बहने वाली यमुना नदी किनारे केदारपुर में एक हाथी की करंट लगने से मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि बिजली लाइन की चपेट में आने से हाथी की मौत हुई है। सूचना मिलने पर डीएफओ पांवटा साहिब कुनाल अंग्रीश और आरओ पांवटा सुप्रभात ठाकुर वन्य टीम सहित मौके पर पहुंचे। उत्तराखंड के देहरादून वन्य विभाग टीम को भी इस बारे में सूचित किया गया है। पांवटा पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वन खंड अधिकारी पांवटा साहिब सुमंत कुमार ने इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन में (1)एचपी (I) कंपनी एनसीसी नाहन के लिए 2021-22 सत्र के लिए नए कैडिट्स की भर्ती आयोजित की गई। इस अवसर पर सीओ जेएस चीमा , सूबेदार नरेन्द्र कुमार , हवलदार बलजीत सिंह तथा सीटीओ डॉ. सोमदत्त शर्मा उपस्थित रहे। इस भर्ती में भाग लेने वाले सभी आवेदक देश भक्ति के भाव से भरे हुवे थे। । सभी देश की सेवा करना चाहते है। परंतु एनसीसी अधिकारी के द्वारा साक्षात्कार के पश्चात 50 आवेदक में से योग्यतम छात्रों को चुना गया। जे एस चीमा ने साक्षात्कार में चयनित छात्रों को एनसीसी से व्यक्तित्व…
जिला मुख्यालय नाहन में निकाली रोष रैली, सैंकड़ों की संख्या में पहुंचे संगठन से जुड़े लोग नाहन (हिमाचलवार्ता)। पुलिस भर्ती प्रक्रिया को लेकर जारी हुए रोस्टर से खफा देवभूमि क्षत्रिय संगठन व देवभूमि सवर्ण मोर्चा के सैकड़ों लोगों ने आज सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में रैली निकालकर अपना रोष प्रकट किया। प्रदेश स्तरीय आह्वान पर दोनों ही संगठनों से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शहर में एक विरोध रैली निकाली और उसके बाद एडीसी सिरमौर के जरिए मुख्यमंत्री व राज्यपाल को मांग पत्र भेजें। मीडिया से बात करते हुए देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेश सलाहकार रविंद्र सिंह नेगी ने बताया कि…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। नाहन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बगड में उप-चुनाव संचालित करने के लिए रिटर्निग अधिकारी एंव खण्ड विकास अधिकारी अनुप शर्मा ने ग्राम पंचायत बगड़ में निहत 5 वार्डों के लिए 2 मतदान केन्द्र स्थापित करने की अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार राजकीय प्राथमिक पाठशाला जैन्चा माझाई में वार्ड न0 1 माझाई के लिए तथा राजकीय माध्यमिक पाठशाला बगड़ में वार्ड न0 2 बगड़, वार्ड न0 3 चमियाणा, वार्ड न0 4 दीद व वार्ड न0 5 संदडाह के लिए मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है। इसमें वार्ड न0 1 माझाई, 3 चमियाणा, 4 दीद तथा 5…