नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब में चौथा पांवटा सुपर कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आज समापन होगा। इस फुटबॉल प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की 32 टीमों ने भाग लिया, जिसमें शुरुआती फुटबॉल मैच पांवटा पीएफसीए व देहरादून की टीम के बीच रोमांचक मैच खेला गया। पांवटा पीएफसीए 1.0 से पहला गोल किया जबकि दूसरा गोल कर 2.0 से आगे रही , वहीं देहरादून की टीम को पछाड़ को दूसरे राउंड 2.0 से आगे रह कर चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा किया। बता दे कि पांवटा साहिब में इस प्रतियोगिता में मदन शर्मा ने सुपर कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। पांवटा नगर परिषद…
Author: Himachal Varta
राजगढ़ (हिमाचलवार्ता)। राजगढ़ के ग्रामीण परिवेश की होरहार छात्रा कृति चैहान ने हिप्र स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की मेरिट लिस्ट में छठा स्थान प्राप्त करके स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है । बता दें कि कृति नाहन के केरियर अकादमी सीनीयर सैकेंडरी स्कूल में शिक्षा ग्रहण की और 12वीं कक्षा की परीक्षा में कृति ने कुल 500 में से 495 अंक प्राप्त करके बोर्ड की मेरिट सूची में छठा स्थान हासिल किया है । जबकि इससे पहले कृति ने बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया था । बता दें…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पनोग जिला सिरमौर में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर चल रहा है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पनोग के कार्यक्रम अधिकारी गोपाल पोजटा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सात दिवसीय विशेष शिविर में 27 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं जिनमें 13 स्वयंसेवक एवं 14 स्वयंसेवी भाग ले रही हैं। कार्यक्रम अधिकारी गोपाल पोजटा ने कहा कि सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन के रिसोर्स पर्सन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलाँ के कार्यवाहक प्रधानाचार्य एवं प्रवक्ता वाणिज्य रामभज शर्मा तथा कला स्नातक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलाँ धर्मपाल शर्मा रहे।…
सिरमौर के युवा प्रोजेक्ट चयन कर उठाए योजना का लाभ- राम कुमार गौतम नाहन (हिमाचलवार्ता)। – हिमाचल सरकार ने प्रदेश में युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अंतर्गत दायरा बढ़ाते हुए 14 अतिरिक्त ट्रेड शामिल कर दिए है यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अंतर्गत अब चारा यूनिट के अंतर्गत चारा काटने की मशीन, मोटर, शेड, हार्वेस्टर, प्लास्टिक ड्रम्स इत्यादि शामिल है। उन्नत डेरी प्रोजेक्ट के अंतर्गत 10 गाय या भैंस के आलावा गोशाला निर्माण, चारा यूनिट, डेरी पारलर, डेरी प्रोसेसिंग मशीन इत्यादि शामिल किए…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। हाटी समिति पांवटा साहिब की बैठक विश्रामगृह में आयोजित की गई , जिसमें सर्वसमिति से फैसला लिया गया की यदि अभी भी सरकार ने उनकी मांगें नही मानी तो उन्हें मजबूरन आंदोलन करने को विवश होना पड़ेगा। बैठक में समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि हाटी क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र घोषित करवाने की मांग को लेकर जल्द ही प्रदेश और केंद्र सरकार को पत्र भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले को लगभग पांच दशकों से लटकाया जा रहा है, जो कि इस क्षेत्र के लोगों के अधिकारों का हनन है। उन्होंने कहा कि अब…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब के वाई पॉइंट के समीप जेसीबी ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिसमें स्कूटी चालक घायल हो गया,घायल को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब भर्ती करवाया गया। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा गत रात्रि 10:30 बजे के आस पास हुआ हरियाणा के बिलासपुर निवासी फिरोज खान ने इस संबंध में पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दुर्घटना जेसीबी चालक की लापरवाही से हुई है। दरअसल जेसीबी चालक जेसीबी की बकेट में इंटरलॉक टाइल्स भरकर वाई पॉइंट से बद्रीपुर की तरफ जा रहा था। इस दौरान जेसीबी मशीन को बैक करते हुए चालक…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपमंडल पांवटा साहिब ने गांव कांशीपुर में शादी में शामिल होने पहुंचे युवक की स्प्लेंडर प्लस बाइक अज्ञात बदमाश ले उड़े। पीड़ित ने पुलिस थाना पुरुवाला में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेन्द्र पाल पुत्र फकीर चन्द निवासी गांव नारी वाला पांवटा साहिब ने शिकायत दर्ज करवाई जिस में कहा है कि वह अपनी बाइक लेकर अपने रिश्तेदार सुखविंदर निवासी गांव काशीपुर के यहां शादी में गया था। जहां उसने अपनी बाइक को सुखविंदर के चाचा बसाखू राम के आगन में खड़ी की थी। जब वह शादी समारोह से लौटा तो बाइक उपरोक्त…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। – पांवटा साहिब के माजरा थाने के अंतर्गत मेलियो में पेट्रोल पंप के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया , जहां कार व स्कूटी की जोरदार भिंड़त हो गई। इस हादसे में स्कूटी सवार महिला को गम्भीर चोटें आई हैं। हालांकि आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से स्कूटी सवार दम्पति को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया, जहां महिला की हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया। यह सड़क हादसा मेलियो के समीप पेश आया जहां स्कूटी सवार युवक व युवती स्कूटी में पेट्रोल भरवाकर पांवटा की ओर आ रहे थे। इतने…