नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब के भुंगरनी में एक जहरीले कोबरा सांप ने उक्त महिला को काटा। जिसके कारण उसकी हालत गम्भीर बताई जा रही है। बता दे की सर्प दंश के कारण महिला को आनन-फानन में नजदीकी सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में उपचार के लिए लाया गया। डॉक्टर पीयूष तिवारी ने कहा कि प्राथमिक उपचार के बाद महिला को नाहन रेफर किया गया है। उनका कहना है कि यहाँ पर महिला को वेमन इंजेक्शन दिया गया। जिसके बाद महिला को नाहन अस्पताल रेफर कर दिया गया है। डॉक्टर पीयूष तिवारी ने बताया कि एक महिला को सिविल अस्पताल लाया गया।…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। राजकीय महाविद्यालय भरली आँजभोज में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई प्राचार्य ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व व इसके सम्पूर्ण इतिहास से छात्रों को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि आजाद भारत में राष्ट्रीय एकता के साथ ग्रामीण समाज व ग्रामीण अर्थव्यवस्था के पुनरुत्थान में शिक्षार्थी युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ही कोठारी कमिशन की सिफारिशों के आधार पर 24 सितम्बर 1969 को राष्ट्रीय सेवा योजना को लागू किया गया। उन्होंने कहा कि छात्रों को अधिक से अधिक…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल के पहले मुख्यमन्त्री का विधानसभा क्षेत्र रहे रेणुकाजी के पूर्व विधायक प्रेम सिंह की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं द्वारा ढोल नगाड़े बजाए जाने तथा बकरे की धाम दिए जाने की भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक रूप सिंह ने निंदा की। उन्होंने इसे क्षेत्र की परंपराओं तथा हिंदू आस्था से खिलवाड़ करार दिया। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूप सिंह ने कहा कि, कांग्रेसी नेताओं द्वारा पूर्व विधायक को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाने से पहले न केवल ढोल-नगाड़ों के साथ रैली निकाली गई, बल्कि जमकर नारेबाजी भी की गई। इतना ही नहीं रैली अथवा समारोह में शामिल…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर की बेटी ने देश के 18 राज्यों के प्रतिभागियों को पछाड़ कर ग्रैंड फिनाले जीत से क्षेत्र के लोगों का सर गर्व से ऊँचा कर दिया है, आंजभोज क्षेत्र के कलाथा गांव की नन्हीं बिटिया श्रेयसी तोमर ने रियलिटी शो ‘किसमें कितना है दम’ का खिताब अपने नाम कर लिया है। पंजाब के संगरूर में आयोजित हुए ग्रैंड फिनाले में कारमल कान्वेंट स्कूल नाहन की छात्रा श्रेयसी ने जीत दर्ज की है। ग्रैंड फिनाले में आठ साल की श्रेयसी ने ऐसा गजब का डांस कर के दिखाया कि निर्णायक…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। शिक्षित युवा आत्मनिर्भर भारत थीम के साथ डॉ वाईएस परमार डिग्री कॉलेज नाहन में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ हुआ आगामी 30 सितंबर तक चलने वाले इस शिविर का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य दिनेश भारद्वाज द्वारा किया गया। सात दिवसीय शिविर में कॉलेज के 90 छात्र – छात्राएं हिस्सा ले रहे है।यह छात्र विभिन्न सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई के अलावा लोगों को विभिन्न मुद्दों पर जागरूक करेंगे । एनएसएस शिविर के प्रभारी बीआर ठाकुर ने बताया कि इन छात्रों द्वारा जहा स्वच्छता व सैनिटाइजेशन करने के कार्य किए जाएंगे वहीं लोगों को जागरूक भी किया जाएगा।…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से जुड़ी मांगों को लेकर नाहन में आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आंगनवाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन के बैनर तले रोष रैली निकाली। मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को जिला उपायुक्त के जरिए एक ज्ञापन भेजा है। मीडिया से बात करते हुए प्रोजेक्ट कमेटी नाहन की महासचिव शीला ठाकुर ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की पिछले लंबे समय से अनदेखी हो रही है और कार्यकर्ताओं की मांगों की तरफ कोई ध्यान सरकार द्वारा नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहां की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को जो भी काम सरकार द्वारा दिए जा रहे हैं…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे है। वहीं राजगढ़ के कोटी गांव के समीप एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा उस समय पेश आया जब एक पिकअप नंबर एच पी 07 ई 0304 कोटी गांब से द्राबला गांव की और जा रही थी तो अचानक सडक से नीचे लुढक गयी। जिसमें सवार तीन लोग घायल हो गये। स्थानीय निवासी कपिल ठाकुर के अनुसार ये लोग चोपाल से सम्बन्धित है और इन्होने द्राबला गांव में जमीन ले रखी है ।ये लोग पिछले कल मकान का सामान लेकर आये थे। खराब मौसम को देखते हुए…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ दीर्घायु प्रसाद किमोठी ने की। प्रधानाचार्य ने बताया राष्ट्रीय सेवा योजना मैं नहीं आप के सिद्धांत पर कार्य करती हैं। इस अवसर पर स्वयं सेवियों द्वारा एक दिवसीय शिविर भी लगाया गया। शिविर में लगभग 50 छात्रों ने विद्यालय प्रांगण की सफाई की। कोविड महामारी के चलते जो स्वयंसेवी विद्यालय प्रांगण में उपस्थित नहीं थे। उन्होंने ऑनलाइन प्रोग्राम में भाग लिया। प्रधानाचार्य ने बताया कि सेवा योजना के बच्चे महामारी के दौरान मास्क का वितरण…