Author: Himachal Varta

नाहन (हिमाचलवार्ता)। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस चैकी यशवंतनगर के सौजन्य से वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शरगांव में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें स्कूली बच्चों, स्टाॅफ व स्थानीय लोगों सहित 250 अधिक लोगों ने भाग लिया । इस मौके पर पुलिस चैकी प्रभारी एएसआई चेतन चैहान ने बच्चों को सड़क सुरक्षा बारे विस्तार से जानकारी दी । उन्होने बताया कि बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण लापरवाही और यातायात नियमों की अवहेलना करना है । बताया कि तेज रफ्तार व नशे के प्रभाव में गाड़ी चलाने से दुर्घटनाओं की संभावनाएं अधिक बढ़ जाती है । जिसमें जान…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपमंडल पांवटा पुलिस प्रशासन, वन विभाग व माइनिंग विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। खनन विभाग एवं पुलिस प्रशासन की कार्रवाई को लेकर खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। पुलिस और वन विभाग माइनिंग विभाग की टीम ने मिलकर संयुक्त कार्रवाई करते हुए वन क्षेत्र व यमुना नदी पर अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस व वन विभाग की टीम ने कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 6 ट्रैक्टर ट्रॉलियां को जब्त किया है। वह इस दौरान खनन करने के लिए इस्तेमाल करने वाला सामान भी जब्त किया गया।…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में 19 दिसम्बर 2021 को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसके अर्न्तगत स्वच्छ भारत मिशन, स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण, मनरेगा व ़राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जल जीवन मिशन, क्षय रोग, पोषण अभियान व एचआईवी (एड्स) पर चर्चा की जाएगी। यह जानकारी जिला दण्डाधिकारी सिरमौर राम कुमार गौतम ने दी। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अर्न्तगत वर्ष 2021-22 के लिए आबंटित किए गए लक्ष्यों के अनुसार ग्राम पंचायत कार्य योजना को संशोधित कर ग्राम सभा में अनुमोदन करवाने के अतिरिक्त वर्ष 2022-23 के लिए ग्राम पंचायत कार्य योजना में स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण चरण-2…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। अनुबंध को लेकर टूल डाउन स्ट्राइक पर उतरे एचआरटीसी पीस मिल कर्मचारियों के समर्थन में अब एचआरटीसी के अन्य कर्मचारी भी आ गए है। सनद रहे कि अनुबंध की मांग को लेकर एचआरटीसी के पीस मिल वर्कर पिछले 17 दिनों से टूल डाउन स्ट्राइक पर है। स्ट्राइक पर बैठे पीस मील वर्करों का कहना है कि उन्हें भी पॉलिसी के मुताबिक 5 और 6 वर्ष के बाद अनुबंध पर लाया जाए। पीस मिल कर्मचारी मंच नाहन के अध्यक्ष जगदीश चंद ने बताया कि आज उनकी टूल डाउन स्ट्राइक 17वें में दिन में प्रवेश कर चुकी है परंतु अभी…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)।- ग्राम पंचायत काला अम्ब के अंतर्गत ग्राम जोहड़ो में कांग्रेस द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह व इक़बाल मोहम्मद प्रदेश अध्यक्ष हिमाचल कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने कहा कि बैठक में कांग्रेस पार्टी बूथ स्तर तक छोटी छोटी सभाएं कर गांव दर गांव अपनी नीतियों को पहुँचाने का कार्य जल्दी शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को कांग्रेस पार्टी के साथ जोड़ने का कार्य किया गया जिसमें समस्त गाँव वालों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। उन्होंने कहा की देश की…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। नेहरू युवा केंद्र नाहन ने आज जिला सिरमौर में सामाजिक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, जन जागरूकता, स्वच्छता व पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवक मंडल 31 दिसम्बर तक आवेदन कर सकते है। यह जानकारी जिला युवा अधिकारी अनिल डोगरा ने दी। उन्होंने बताया कि इस पुरस्कार के लिए 2 वर्ष पूर्व में सम्मानित किए गए युवक मंडल इस पुरस्कार के लिए पात्र नहीं होंगे जबकि जिला में केवल एनवाईके के अंतर्गत पंजीकृत युवक मंडल ही इस पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान सराहनीय कदम है। यह बात सड़क सुरक्षा अभियान के समापन पर उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने कही। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक वाहन चालक और नागरिक का दायित्व है। उन्होंने ने कहा की सबसे पहले हमारा दायित्व बनता है कि लोगों की जान बचाई जा सके रामकुमार गौतम ने कहा कि गत दिनों जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि जिला सिरमौर में बढ़ रही सड़क…

Read More

सिरमौर के दूर दराज क्षेत्रों में कलाकार गीत-संगीत व अभिनय से लोगों को कर रहे जागरूक नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र की दूर दराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत दाना घाटों व खूड द्राविल में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने गीत-संगीत व अभिनय से प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया। इस कड़ी में कलाकारों ने ’’विकास की राह पर, क्षितिज की ओर हिमाचल, चल रहा हिमाचल, बढ़ रहा हिमाचल’’ समूह गीत से सामाजिक सुरक्षा पेंशन, हिमकेयर योजना, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान लोक गीतों से…

Read More