Author: Himachal Varta

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के गिरिपार के उपमंडल शिलाई के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोनहाट में पढ़ने वाली दो नाबालिग छात्राएं बीते पांच दिनों से लापता चल रही हैं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस अपहरण का मामला दर्ज करके लापता छात्राओ की तलाश में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक सोमवार 13 दिसम्बर की सुबह दोनों स्कूली छात्राएं ग्राम पंचायत रास्त के गांव देवलाह से रोनहाट स्कूल के लिए रवाना हुई थी। मगर जब देर शाम तक भी वापिस अपने घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने सब जगह उनकी तलाश शुरू कर दी। रोनहाट स्कूल में पता किया…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपमंडल पांवटा साहिब में वन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी करते हुए 2 ट्रैक्टर के चालान कर 37 हजार रुपये का जुर्माना किया गया। विभाग की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली की पांवटा साहिब के भंगाणी में बड़े जोरों पर अवैध खनन की गतिविधियां चल रही है। सूचना मिलते ही रेंज अधिकारी बस्तीराम, वनरक्षक बलबीर , कपिल, धनवीर व वनकर्मी सुंदरलाल , मोहीराम , किशन आदि ने भंगाणी नदी में छापेमारी की। वन विभाग की टीम को देखकर खनन करने वालें ट्रैक्टर सहित…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में 19 दिसम्बर 2021 को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसके अर्न्तगत स्वच्छ भारत मिशन, स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण, मनरेगा व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जल जीवन मिशन, क्षय रोग, पोषण अभियान व एचआईवी (एड्स) पर चर्चा की जाएगी। यह जानकारी जिला दण्डाधिकारी सिरमौर राम कुमार गौतम ने दी। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अर्न्तगत वर्ष 2021-22 के लिए आबंटित किए गए लक्ष्यों के अनुसार ग्राम पंचायत कार्य योजना को संशोधित कर ग्राम सभा में अनुमोदन करवाने के अतिरिक्त वर्ष 2022-23 के लिए ग्राम पंचायत कार्य योजना में स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण चरण-2…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब के हीरपुर स्थित गैलेक्सी आईटीआई के प्रधानाचार्य ने सभी छात्र छात्राओं से अपील की है कि हीरपुर स्थित गैलेक्सी आईटीआई के अलावा पांवटा में गैलेक्सी आईटीआई की कोई भी शाखा/ ब्रांडेड नही है। वहीं गैलेक्सी आईटीआई के प्रधानाचार्य मामराज तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि पांवटा साहिब के हीरपुर स्थित गैलेक्सी आईटीआई के नाम पर कुछ लोगों द्वारा छात्र छात्राओं को झूठी जानकारी दी जा रही है। ओल उन्होंने कहा कि कुछ तथा कथित लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि संस्थान द्वारा 7 दिन, 15 दिन, एक महीने, तीन महीने के छोटी अवधि के…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। -भारत- पाक 1971 के युद्ध में भारत की पाकिस्तान पर हुई विजय की 50वी वर्षगांठ पर की खुशी में जिला सिरमौर पूर्व सैनिक संगठन की ओर से ऐतिहासिक चौगान मैदान नाहन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत। मीडिया से बात करते हुए पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक ने कहा कि आज हम पाकिस्तान विजय दिवस की स्वर्ण जयंती मना रहे हैं। इस स्वर्ण जयंती समारोह में जिला सिरमौर के दूरदराज इलाकों से भूतपूर्व सैनिक पहुंचे हैं। कार्यक्रम में सैनिकों के अलावा वो वीर महिलाएं…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपराध और आपराधिक ट्रैकिंग नेटवर्क एवं सिस्टम (सीसीटीएनएस) के कार्यान्वयन में देश के पहाड़ी राज्यों में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू और उनकी टीम को बधाई दी है। राष्ट्रीय अपराध रिकाॅर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी), नई दिल्ली में आज आॅनलाइन प्लेटफाॅर्म के माध्यम से गुड प्रेक्टिसिज इन क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स (सीसीटीएनएस) और इंटरआॅपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (आईसीजेएस) विषय पर सम्मेलन का आयोजन किया गया। केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री ने सम्मेलन का उद्घाटन किया। सम्मेलन में सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के सरदार पटेल सभागार, अमूल, आन्नद में प्राकृतिक खेती विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन को नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भी शिमला से इस सम्मेलन में वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर किसानों का आहवान किया कि वे अपनी कृषि पैदावार को बढ़ाने तथा अपनी आय को दोगुना करने के लिए प्राकृतिक खेती को अपनाएं। उन्होंने कहा कि यद्यपि देश की हरितक्रान्ति में उर्वरकों की महत्वपूर्ण भूमिका को नकारा नहीं जा सकता, परन्तु कीटनाशकों तथा आयातीत उर्वरकों से स्वास्थ्य को…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने अपराध और आपराधिक ट्रैकिंग नेटवर्क एवं सिस्टम (सीसीटीएनएस) के कार्यान्वयन में देश के पहाड़ी राज्यों में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू और उनकी टीम को बधाई दी है। राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर सीसीटीएनएस के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश पुलिस के शानदार प्रदर्शन से प्रदेश पुलिस का मनोबल और बढ़ा है। उन्होंने पुलिस की कार्य प्रणाली में कुशलता व दक्षता लाने के लिए तकनीक के समुचित उपयोग के लिए हिमाचल पुलिस के प्रयासों की सराहना की।

Read More